मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी को भला कौन नहीं जानता है. जया किशोरी के कथा सुनाने के अंदाज को दुनियाभर में सराहा जाता है. इससे अलग वे अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. इसी कड़ी में एक पॉडकास्ट के दौरान जया किशोरी ने अपनी स्किन केयर रूटीन के बारे में बात की. उनकी ग्लोइंग स्किन का राज पूछे जाने पर जया ने बताया कि वे घरेलू नुस्खों पर काफी भरोसा करती हैं. आइए जानते हैं अपने चेहरे पर निखार बढ़ाने के लिए जया किशोरी क्या-क्या लगाती हैं-
क्या है जया किशोरी की ग्लोइंग स्किन का राज?
जया किशोरी बताती हैं, वे रोज रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर एक होम मेड मास्क बनाकर लगाती हैं. इसके लिए वे बेसन, हल्दी और दही का इस्तेमाल करती हैं. जया के मुताबिक, रोज रात को सोने से पहले वे दही में थोड़ा बेसन और चुकटी भर हल्दी मिलाकर एक पेस्त तैयार करती हैं और इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाती हैं.
कैसे फायदा पहुंचाता है ये मास्क?- बता दें कि बेसन में प्रोटीन, एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स और कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं. जैसे- राइबोफ्लेविन जिसे विटामिन बी2 भी कहा जाता है. ये सभी स्किन के लिए अच्छे हो सकते हैं.
- दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन सेल्स को साफ करने में मदद करता है.
- वहीं, हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कुछ हद तक एक्ने-पिंपल को कम करने में मदद कर सकते हैं.
- इसके अलावा ये फेस मास्क एक नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है, जिससे स्किन थोड़ी साफ और ब्राइट नजर आ सकती है.
जया किशोरी आगे बताती हैं कि इस फेस मास्क से अलग वे घर पर एक टोनर बनाकर भी लगाती हैं. इसके लिए वे चावल और लौंग का इस्तेमाल करती हैं.
कैसे बनाएं टोनर?- सबसे पहले थोड़े से चावल और 3-4 लौंग को पानी में रातभर भिगोकर रख दें.
- सुबह इस पानी को छानकर एक साफ बोतल में भर लें. इतना करते ही आपका टोनर बनकर तैयार हो जाएगा. आप इसे किसी स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर लगा सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
इन बातों का रखें ध्यान
जया किशोरी बताती हैं कि ये दो घरेलु नुस्खे उनकी स्किन पर अच्छा असर करते हैं. वे बचपन से हल्दी, दही और बेसन का मास्क बनाकर चेहरे पर लगाती हैं. इसके साथ ही चावल और लौंग का टोमर भी उनकी स्किन पर अच्छा असर दिखाता है. लेकिन हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए चेहरे पर कोई भी मास्क या लौंग का पानी सीधे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर ऐसा करने पर आपको जलन, रेडनेस या खुजली हो, तो इन्हें चेहरे पर लगाने से बचें.
यह भी पढ़ें- आइब्रो को मोटा और घना कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया आइब्रो के नए बाल कैसे उगाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं