विज्ञापन

पहली मुलाकात में दिल जीतने के 5 आसान तरीके, डेट बन जाएगी हमेशा के लिए यादगार

किसी के दिल में जगह बनाने के लिए कोई बड़ा सरप्राइज नहीं, बल्कि कुछ छोटी-छोटी बातें और अच्छा व्यवहार सामने वाले पर गहरी छाप छोड़ सकता है. अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं और उसे खास बनाना चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 छोटे-छोटे तरीके.

पहली मुलाकात में दिल जीतने के 5 आसान तरीके, डेट बन जाएगी हमेशा के लिए यादगार
रिलेशनशिप टिप्स
file photo

हर किसी के लिए पहली डेट बहुत खास होती है. दो लोग एक-दूसरे को जानने और समझने की कोशिश करते हैं. कई लोग अक्सर पहली डेट को यादगार बनाने के लिए महंगे रेस्टोरेंट, खूबसूरत जगह या किसी बड़े सरप्राइज की प्लानिंग करते हैं. लेकिन किसी के दिल में जगह बनाने के लिए कोई बड़ा सरप्राइज नहीं, बल्कि कुछ छोटी-छोटी बातें और अच्छा व्यवहार सामने वाले पर गहरी छाप छोड़ सकता है. अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं और उसे खास बनाना चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 छोटे-छोटे तरीके.

बातें याद रखें

जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं, तो बातचीत के दौरान बहुत सी बाते होती हैं. सामने वाला अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बताता है. अगर आप इन छोटी बातों को याद रखते हैं और बाद में उनका जिक्र करते हैं, तो सामने वाले को अच्छा लगता है.

फोन ज्यादा नहीं देखें

पहली डेट पर बार-बार फोन देखने से बचना चाहिए. डेट पर फोन देखने से सामने वाले को अच्छा नहीं लगेगा. इसलिए डेट के दौरान फोन को साइलेंट पर रखें और बातचीत पर ध्यान दें.

Latest and Breaking News on NDTV

झिझक दूर करें

पहली डेट पर थोड़ा घबराना बहुत नॉर्मल है. ऐसे में हल्की-फुल्की हंसी-मजाक और तारीफ करें. क्योंकि डेट पर सामने वाले को कंफर्ट महसूस कराना बहुत जरूरी है. इससे बातचीत भी अच्छी होती है और दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं.

बातों में दिलचस्पी लें

पहली डेट पर सिर्फ सवाल पूछना जरूरी नही है. सामने वाला जो जवाब दे, उसे ध्यान से सुनना भी जरूरी है. अगर सामने वाला अपने काम के बारे में बता रहा है, तो उसे सुने और काम के बारे में अच्छा-बुरा पूछें.

Latest and Breaking News on NDTV

डेट के बाद मैसेज भेजें

अगर आपको पहली डेट अच्छी लगी, तो घर पहुंचने के बाद एक छोटा सा मैसेज भेज सकते हैं. जैसे साथ समय बिताकर अच्छा लगा. अपनी भावनाएं बताने के लिए ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें:- चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं? रोज नहाने के लिए घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
First Date, Small Gestures
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com