विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चे की नींद बार-बार टूटती है? एक्सपर्ट ने बताया पैरेंट्स की ये 4 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

आज हम आपको पैरेंट्स की उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके कारण बच्चे की नींद टूट जाती है. इसकी जानकारी एक्सपर्ट और पीडियाट्रिशियन डॉक्टर निमिशा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर कर दी है.

Parenting Tips: बच्चे की नींद बार-बार टूटती है? एक्सपर्ट ने बताया पैरेंट्स की ये 4 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
बच्चे की नींद टूटने के पीछे के कारण?
Photo Credit: NDTV

Parenting Tips: छोटे बच्चों की अच्छी नींद उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी होती है. हालांकि कई माता-पिता शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा रात में बार-बार जाग जाता है, देर से सोता है या उसकी नींद पूरी नहीं हो पाती. ऐसे में कई माता-पिता को लगता है कि इसकी वजह कोई बीमारी या बच्चे की कोई परेशानी है. लेकिन क्या आप जानते हैं बच्चे की नींद टूटने का कारण माता-पिता की कुछ आम गलतियां भी हो सकती हैं जिसे वे नजरअंदाज कर देते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको पैरेंट्स की उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके कारण बच्चे की नींद टूट जाती है. इसकी जानकारी एक्सपर्ट और पीडियाट्रिशियन डॉक्टर निमिशा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर कर दी है. 

1. बच्चे को देर रात तक जगाकर रखना

कई घरों में बच्चे को इसलिए देर तक जगाया जाता है ताकि परिवार के किसी सदस्य, खासकर माता-पिता के साथ वो कुछ समय बिता सके. लेकिन बच्चे को उसकी नियमित नींद के समय के बाद जगाए रखना उसकी स्लीप साइकल को बिगाड़ सकता है. अगर किसी कारण से माता-पिता देर से घर आते हैं, तो बच्चे के साथ समय बिताने के लिए सुबह या दिन का समय चुनना बेहतर हो सकता है.

यह भी पढ़ें: बच्चे की हाइट सही से बढ़ रही है या नहीं, कैसे पता करें? Parenting Expert ने बताया हाइट चेक करने का सही तरीका

2. सोने से पहले स्क्रीन दिखाना

एक्सपर्ट के अनुसार सोने से पहले टीवी, मोबाइल, टैबलेट या स्क्रीन का इस्तेमाल बच्चों की नींद पर नकारात्मक असर डालता हैॉ. स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट शरीर में बनने वाले मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है, जो नींद लाने में मदद करता है. इसलिए सोने से कम से कम एक घंटा पहले बच्चों को स्क्रीन से दूर रखना चाहिए.

3. दिन में बच्चे को नहीं सुलाना

कुछ माता-पिता सोचते हैं कि अगर बच्चा दिन में नहीं सोएगा तो रात में जल्दी और अच्छी नींद लेगा. लेकिन ये धारणा हमेशा सही नहीं होती. पर्याप्त दिन की नींद न मिलने पर बच्चा जरूरत से ज्यादा थक जाता है, जिससे रात में उसे सुलाना और भी मुश्किल हो सकता है. ओवरटायर्ड बच्चे अक्सर रात में ज्यादा बेचैन रहते हैं.

4. मौसम के अनुसार जरूरत से ज्यादा कपड़े पहनाना

एक्सपर्ट बताती हैं कि कई माता-पिता बच्चों को ठंड लगने के डर से जरूरत से ज्यादा कपड़े पहनाकर सुलाते हैं. लेकिन ज्यादा कपड़े पहनने से बच्चे को गर्मी लग सकती है, पसीना आ सकता है और वो असहज महसूस कर सकता है. इससे उसकी नींद बार-बार टूट सकती है. ऐसे में बच्चे को मौसम के अनुसार आरामदायक कपड़े पहनाकर सुलाना बेहतर रहता है.

यह भी पढ़ें: सेलिब्रिटी वाला रखना है बच्चे का नाम? न्यूमेरोलॉजिस्ट ने बताए भगवान शिव के नाम पर 9 सबसे यूनिक नाम

यह भी पढ़ें: बच्चों की राइटिंग सुधारने के लिए क्या करें? Parenting Expert ने बताया क्या करने से साफ हो जाएगी Handwriting

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Parenting Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com