विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें? ये रहे 5 खास ऑप्शन, देखकर खुशी से खिल उठेगा चेहरा

अगर इस रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को कुछ खास गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए 5 ऐसे उपयोगी गिफ्ट ऑप्शन लेकर आए हैं, जो आपकी बहन के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं.

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें? ये रहे 5 खास ऑप्शन, देखकर खुशी से खिल उठेगा चेहरा
रक्षा बंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें?
Photo Credit: NDTV

Raksha Bandhan Gift Ideas: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और मजबूत रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं. आमतौर पर भाई लोग मिठाई, कपड़े या पैसे गिफ्ट करते हैं. लेकिन अगर इस रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को कुछ खास गिफ्ट करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए 5 ऐसे उपयोगी गिफ्ट ऑप्शन लेकर आए हैं, जो आपकी बहन के लिए काफी मददगार तो साबित होंगे ही, साथ में बहन का चेहरा भी खुशी से खिल उठेगा. आइए जानते हैं...

1. जिम मेंबरशिप

अगर आपकी बहन फिटनेस फ्रीक हैं, तो आप उन्हें जिम मेंबरशिप गिफ्ट कर सकते हैं. शुरुआत के लिए आप 3 महीने की मेंबरशिप दिला सकते हैं. अगर उन्हें जिम जाना पसंद आए, तो वे बाद में इसे आगे भी बढ़ा सकती हैं. वहीं, अगर किसी फ्रेंचाइजी पर सालभर की मेंबरशिप पर डिस्काउंट मिल रहा हो, तो आप वो भी गिफ्ट कर सकते हैं.

2. गिफ्ट वाउचर

आजकल के डिजिटल दौर में गिफ्ट वाउचर अपने करीबियों को प्यार और अपनापन जताने का एक शानदार तरीका है. अगर आपकी बहन को खाने-पीने का शौक है, तो आप उन्हें किसी अच्छे रेस्टोरेंट का मील वाउचर गिफ्ट कर सकते हैं. वहीं, अगर उन्हें फैशन पसंद है, तो नए कपड़ों या शॉपिंग के लिए गिफ्ट वाउचर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

3. चॉकलेट

चॉकलेट एक ऐसा गिफ्ट ऑप्शन है जो लगभग हर किसी को पसंद आता है. बाजार में चॉकलेट की कई तरह की वैरायटी उपलब्ध हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार चुन सकते हैं. अगर आप कुछ खास और यादगार देना चाहते हैं, तो हैंडक्राफ्टेड चॉकलेट गिफ्ट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

4. पॉट वाला प्लांट

गिफ्ट में प्लांट देना काफी अनोखा एहसास देता है. गमले में लगे पौधे लंबे समय तक आपकी याद और प्यार का प्रतीक बना रहता है. वहीं, अगर सही देखभाल की जाए तो कई सालों तक पौधा बढ़ता और खिलता रहता है. ऐसे में अगर आप अपने भाई या बहन के लिए कोई खास गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो एक सुंदर पॉटेड प्लांट भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

5. फोन के कवर

फोन कवर एक बेहतरीन गिफ्ट साबित हो सकता है. यह न सिर्फ उपयोगी होता है, बल्कि स्टाइलिश और आकर्षक भी दिखता है. वहीं, आजकल बाजार में कई तरह के डिजाइन, रंग और थीम वाले फोन कवर मिलते हैं, आप अपनी बहन या भाई की पसंद के अनुसार आसानी से सही ऑप्शन चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Slay, Delulu… GenZ को नए और अतरंगी शब्द देने वाला Drag Culture आया कहां से? जानिए इसका इतिहास

यह भी पढ़ें: 5 मिनट में साफ हो जाएगा गंदा वॉश बेसिन, बेकिंग सोडा से इस तरह करें सफाई, दिखेगा नया जैसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2026, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com