Home Décor Tips: घर सिर्फ चार दीवारी और फर्नीचर से नहीं बनता, सही रंग का होना भी बहुत जरूरी होता है. आजकल लोग घर को स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देने के लिए अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करते हैं. साथ ही कलर्स के भी कई ऑप्शंस उपलब्ध हैं, जिसके कारण लोग काफी ज्यादा कंफ्यूज हो जाते हैं. अगर आप भी दिवाली पर घर को पेंट कराने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. आज हम आपको घर की दीवारों के लिए 3 ऐसे कलर ऑप्शन्स देने जा रहे हैं, जो घर को लग्जरी और क्लासी टच दे सकते हैं. इसकी जानकारी ड्यूराक्राफ्ट एक्सट्रूशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित मोदी ने दी है.
1. वॉलनट
वार्म और एलिगेंट घर के लिए ये एक अच्छा कलर ऑप्शन हो सकता है. ये घर को लक्जरी और वार्म फील देता है. इसे फ्लोरिंग, फर्नीचर, वुड पैनल्स और डोर्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.
2. महोगनी
ये एक डार्क ब्राउन शेड है, जो घर को ट्रेडिशनल और रिच लुक देता है. इसे कैबिनेट्स और डोर्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.
3. एन्थ्रेसाइट ग्रे
ये एक खूबसूरत और ट्रेंडी ऑप्शन है, जो घर को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देता है. इसे ब्लैक कलर के साथ इस्तेमाल करने पर घर में एक सॉफ्टर और एलिगेंट लुक देखने को मिलता है. वहीं, इसे वॉलनट या गोल्डन ओक के साथ कंबाइन करने पर एक अच्छा कॉन्ट्रास्ट तैयार किया जा सकता है, जो घर की खूबसूरती को और बढ़ाता है.
नेचुरल लाइटिंग पर दें ध्यान
घर में नेचुरल लाइटिंग को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए. कलर सिलेक्ट करने से पहले पेंट सैंपल्स को दिन और रात में अलग-अलग लाइटिंग में चेक करना बेहतर होता है, क्योंकि अलग-अलग लाइटिंग में एक ही कलर अलग दिखाई दे सकता है.
यह भी पढ़ें: पीस लिली के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें पीस लिली को कितनी बार पानी देना चाहिए
यह भी पढ़ें: प्लास्टिक के मग्गे पर जम गई सफेद परत? इन 3 तरीकों से करें साफ, आ जाएगी नई जैसी चमक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं