विज्ञापन

Slay, Delulu… GenZ को नए और अतरंगी शब्द देने वाला Drag Culture आया कहां से? जानिए इसका इतिहास

Gen Z की बातचीत में Slay, Tea, Yass और Gagged जैसे शब्द खूब सुनाई देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इन शब्दों का रिश्ता Drag Culture से है. जानिए Drag Culture क्या है और कैसे इसकी भाषा सोशल मीडिया तक पहुंच गई.

Slay, Delulu… GenZ को नए और अतरंगी शब्द देने वाला Drag Culture आया कहां से? जानिए इसका इतिहास
GenZ के नए और अतरंगी शब्द कहां से आए?
Photo Credit: NDTV

आजकल सोशल मीडिया पर Gen Z की बातचीत में कई ऐसे शब्द सुनने को मिलते हैं, जिनका मतलब पहली बार में समझ नहीं आता. Slay, Yass, Tea, Delulu, Shade और Gagged जैसे शब्द इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब इस्तेमाल होते हैं. खास बात ये है कि इन शब्दों की शुरुआत सिर्फ इंटरनेट से नहीं हुई है. इनका रिश्ता Drag Culture और Ballroom Culture से भी जुड़ा है. रंग-बिरंगे कपड़े, अलग तरह का मेकअप, शानदार लुक और स्टेज पर जोरदार परफॉर्मेंस इस दुनिया की खास पहचान हैं. धीरे-धीरे यहां इस्तेमाल होने वाले कई शब्द आम लोगों की बातचीत और सोशल मीडिया तक पहुंच गए.

Drag Culture क्या है?

Drag Culture में लोग अपने लुक और परफॉर्मेंस के जरिए खुद को एक अलग अंदाज में पेश करते हैं. इसमें कपड़े, मेकअप, हेयरस्टाइल और एक्टिंग का खास इस्तेमाल होता है. कोई पुरुष महिलाओं जैसा लुक लेकर परफॉर्म कर सकता है, तो कोई महिला पुरुषों जैसा लुक अपना सकती है. पुरुषों को Drag Queen और महिलाओं को Drag King कहा जाता है. ये सिर्फ कपड़े बदलने की बात नहीं है, बल्कि अपनी कला और अंदाज को खुलकर दिखाने का तरीका भी है.

Drag शब्द की कहानी कहां से आई?

Drag शब्द कब शुरू हुआ, इसे लेकर अलग-अलग बातें मिलती हैं. एक कहानी के मुताबिक 1870 के आसपास इसका इस्तेमाल उन पुरुष कलाकारों के लिए किया जाता था, जो महिलाओं के कपड़े पहनकर स्टेज पर एक्टिंग करते थे. उस दौर के थिएटर में पुरुष ही कई बार महिला किरदार निभाते थे. धीरे-धीरे ऐसे लुक और परफॉर्मेंस की अपनी एक अलग पहचान बन गई. बाद में यही चीज Drag Culture के तौर पर आगे बढ़ती गई.

Latest and Breaking News on NDTV

Ballroom Culture से जुड़ा है इसका इतिहास

1960 और 1970 के दशक में New York में LGBTQ+ लोगों के बीच Drag Balls और Ballroom Culture काफी खास बन गए. खासकर Black और Latino लोगों ने ऐसे मंच बनाए, जहां वे अपनी कला दिखा सकें और अलग-अलग मुकाबलों में हिस्सा ले सकें. Ballroom में House सिर्फ एक टीम नहीं होता था. ये एक तरह का चुना हुआ परिवार भी होता था, जहां लोगों को साथ और सहारा मिलता था. यहां डांस, फैशन, मेकअप और अलग-अलग तरह की परफॉर्मेंस होती थीं.

Slay से Tea तक ऐसे बदली Drag की भाषा

Drag Culture से जुड़े कई शब्द अब Gen Z की रोज की भाषा में सुनाई देते हैं. Slay का मतलब है किसी काम को बहुत शानदार तरीके से करना. Yass का इस्तेमाल खुशी या किसी की जोरदार तारीफ के लिए होता है. Tea का मतलब गॉसिप या किसी के बारे में अंदर की बात है. Shade का मतलब ताना मारना या किसी को हल्का नीचा दिखाना है. Gagged का मतलब किसी चीज को देखकर बहुत हैरान रह जाना होता है. Face Card किसी के बेहद अच्छे लुक की तारीफ के लिए बोला जाता है. इसी तरह No Notes का मतलब होता है कि किसी चीज में कोई कमी नहीं है. यानी आज सोशल मीडिया पर सुनाई देने वाले कई मजेदार शब्दों के पीछे Drag Culture की लंबी कहानी छिपी है.

यह भी पढ़ें: 5 मिनट में साफ हो जाएगा गंदा वॉश बेसिन, बेकिंग सोडा से इस तरह करें सफाई, दिखेगा नया जैसा

यह भी पढ़ें: Mosquito Control Tips: मच्छरों से छुटकारा पाने का आसान तरीका, घर में ये काम करते ही भाग जाएंगे मच्छर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drag Culture, Gen Z, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com