विज्ञापन

5 मिनट में साफ हो जाएगा गंदा वॉश बेसिन, बेकिंग सोडा से इस तरह करें सफाई, दिखेगा नया जैसा

डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने गंदे वॉश बेसिन को साफ करने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

5 मिनट में साफ हो जाएगा गंदा वॉश बेसिन, बेकिंग सोडा से इस तरह करें सफाई, दिखेगा नया जैसा
वॉश बेसिन के जिद्दी दाग कैसे साफ करें?
(Photo Credit: @alshihacks/Instagram)

वॉश बेसिन का इस्तेमाल हम दिन में कई बार करते हैं. ऐसे में समय के साथ बेसिन पर पानी के दाग या गंदगी जमा होने लगती है. धीरे-धीरे ये दाग इतने जिद्दी हो जाते हैं कि इन्हें साफ करना बड़ा झंझट लगने लगता है. अगर आपके वॉश बेसिन का भी यही हाल है, तो इसे साफ करने के लिए हर बार महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. फेमस डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने किचन में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से वॉश बेसिन साफ करने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें

वॉश बेसिन को साफ करने के लिए आपको- 

  • 1 बड़ा चम्मच नमक 
  • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा 
  • थोड़ा नींबू का रस और
  • डिशवॉशिंग लिक्विड की जरूरत होगी. 
ऐसे तैयार करें पेस्ट 

एक कटोरी लें. इसमें नमक, बेकिंग सोडा, नींबू का रस और कुछ बूंदें डिशवॉशिंग लिक्विड की डालकर अच्छी तरह मिला लें. सभी चीजों को मिलाने के बाद एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा. बस ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत पतला न हो, ताकि इसे सिंक की सतह पर आसानी से लगाया जा सके.

पूरे सिंक पर लगाएं पेस्ट

अब, इस पेस्ट को वॉश बेसिन की उन जगहों पर लगाएं जहां दाग, गंदगी या पानी के निशान दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद ब्रश की मदद से बेसिन को हल्का रगड़ लें. ज्यादा जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है. पेस्ट लगाने के बाद इसे करीब 5 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे जमा गंदगी को ढीला होने का समय मिलेगा.

5 मिनट बाद बेसिन को पानी से अच्छी तरह धो लें. जरूरत लगे तो हल्के हाथ से स्क्रब करके दोबारा पानी डालें. इसके बाद एक साफ और सूखे कपड़े से बेसिन को पोंछ दें. 

शशांक आल्शी बताते हैं, इस आसान हैक की मदद से एक ही बार में ज्यादातर दाग साफ हो जाएंगे. 

इस बात का भी रखें ध्यान 

एक बार सफाई करने के बाद वॉश बेसिन के दोबारा बहुत ज्यादा गंदा होने का इंतजार न करें. इससे अलग रोज इस्तेमाल के बाद बेसिन को पानी से धोकर और कपड़े से सुखाकर रखने की आदत बना लें. इससे दाग और गंदगी कम जमा होगी और बाद में आपको डीप क्लीनिंग की जरूरत भी कम पड़ेगी.

यह भी पढ़ें- नई फूल झाड़ू से निकल रहा है भूसा? तुरंत कर लें ये 2 काम, बिना गंदगी फैलाए करेगी घर की सफाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifehacks, Home Remedies, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com