शादी के बंधन को लंबे समय तक चलाने के लिए आपसी समझ, उम्मीद और भविष्य को लेकर एक जैसी सोच काफी ज्यादा जरूरी होती है. अरेंज मैरिज की बात करें तो पार्टनर्स को एक-दूसरे को जानने के लिए सीमित समय मिलता है. वहीं, पहली मुलाकात कई बार किसी इंटरव्यू जैसी लग सकती है. बातचीत के दौरान नौकरी, पढ़ाई, सैलरी, परिवार और भविष्य को लेकर सवाल पूछे जाते हैं. लेकिन इन जेनरल सवालों के बीच कुछ ऐसी बातें पूछना भी जरूरी है, जो रिश्ते को लेकर सामने वाले के नजरिए को बेहतर तरीके से समझने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन सवालों के बारे में जो अरेंज मैरिज के लिए हां करने से पहले जरूर पूछने चाहिए.
1. आपके लिए शादी का मतलब क्या है?
हर किसी के मन में शादीशुदा जिंदगी की तस्वीर बिल्कुल अलग होती है. इसीलिए शादी से पहले यह जानना जरूरी है कि आपका होने वाला पार्टनर पति या पत्नी से शादी के बाद क्या उम्मीदें रखता है. साथ ही घर की जिम्मेदारियों को लेकर उसकी सोच क्या है? वो किन बातों को सिर्फ पति-पत्नी के बीच निजी रखना सही मानता है. इन सवाालों का कोई एक सही या गलत जवाब नहीं होता. सबसे जरूरी बात ये है कि आप अपने पार्टनर की सोच और उम्मीदों को पहले से समझ लें, ताकि भविष्य में गलतफहमियों की संभावना कम हो.
2. एक नॉर्मल दिन आपके लिए क्या है?
ये सवाल सुनने में काफी ज्यादा आम लग सकता है. ऐसे में आप अपने होने वाले पार्टनर से पूछें कि उनका डेली रूटीन कैसा है. वो काम के बाद अपना समय कैसे बिताना पसंद करते हैं, उन्हें दोस्तों और परिवार के साथ कितना समय बिताना अच्छा लगता है, और उन्हेंं खुद के लिए कितनी पर्सनल जगह और समय चाहिए. दरअसल, कई बाार एक पार्टनर को लोगों के बीच रहना पसंद होता है, जबकि दूसरा शांत माहौल और अकेले समय बिताने में कंफर्टेबल होता है. ऐसे में दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर उम्मीदें भी अलग हो सकती हैं. इससे आपको ये अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी कि क्या आप दोनों का रुटीन और उम्मीदें एक-दूसरे के साथ मैच होती हैं.
3. शादी के बाद फैमिली का कितना इन्वॉल्वमेंट होना चाहिए?
ये एक ऐसा सवाल है, जिस पर लोग अक्सर खुलकर बात करने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे सामने वाला अनकंफर्टेबल हो सकता है. लेकिन शादी के बाद रिश्तों में कई बार फैमिली को लेकर मतभेद देखने को मिलते हैं. ऐसे में अपने होने वाले पार्टनर से पूछें कि वे शादी के बाद अपने माता-पिता और परिवार के साथ किस तरह का कनेक्शन रखना चाहते हैं. वे अपने परिवार से कितनी बार मिलना या बात करना पसंद करेंंगे? परिवार से जुड़े बड़े फैसले कैसे लिए जाएंगे? हालांकि, हो सकता है कि शुरुआती मुलाकातों में ये सवाल पूछना थोड़ा अजीब लगे, लेकिन शादी के बाद इन्हीं बातों को लेकर स्पष्टता न होना कहीं ज्यादा मुश्किलें पैदा कर सकता है. इसलिए बेहतर है कि पहले ही एक-दूसरे की उम्मीदों और सोच को समझ लिया जाए.
यह भी पढ़ें: पार्टनर के साथ रिश्ते को रखना है खुशहाल? आज ही छोड़ दें ये 3 आदतें, बढ़ेगी प्यार की मिठास
यह भी पढ़ें: आपके गोल्स अलग और पार्टनर के अलग, तो क्या रिश्ता चल पाता है? एक्सपर्ट से जानिए सच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं