Drowning Prevention Tips: यूके में हाल ही में आई लू के दौरान पानी से जुड़ी कई जानलेवा घटनाएं हुई हैं. पानी के अंदर सात युवाओं की मौत हो गई, इनमें सबसे कम उम्र का 12 साल का जूनियर स्लेटर था, जिसकी मंगलवार दोपहर लैंकाशायर की एक नदी में डूबने से मौत हो गई. अन्य घटनाओं में 60 साल के एक व्यक्ति और 70 साल की एक महिला की भी मौत हो गई. इन मौतों के बाद रॉयल लाइफ सेविंग सोसायटी ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा, "दुर्भाग्य से, गर्म मौसम में डूबने की घटनाएं बढ़ जाती हैं."
सोसाइटी ने चेतावनी दी कि हवा का तापमान बढ़ने के बावजूद पानी का तापमान बहुत ठंडा बना हुआ है, और ठंडे पानी के झटके (Cold Water Shock) के कारण तैरना मुश्किल हो सकता है, जिससे पानी से बाहर निकलना और भी कठिन हो जाता है. इस वजह में पानी के अंदर डूबने की घटनाएं बढ़ रही है. रॉयल नेशनल लाइफबोट इंस्टीट्यूशन ने उन लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जो नहाने या स्विमिंग करने के दौरान पानी के अंदर किसी मुश्किल में फंस जाते हैं.
पानी में स्विमिंग करते या नहाते वक्त हो मुश्किल तो क्या करें | How To Survive In Water If You Fall
अपने सिर को पीछे की ओर झुका लें. अपने कानों को पानी के अंदर डूबे रहने दें. आपकी नाक और मुंह पानी से बाहर रखें.

पूरी तरह रिलैक्स हो जाएं और ब्रिदिंग पर कंट्रोल रखें. अपने वजन को बराबर बांटने के लिए अपने हाथ-पैर फैलाएं और रिलैक्स करें.

हाथ और पैर की मूवमेंट जारी रखें ताकि आपको तैरने में दिक्कत न हो. अगर आप इस मूवमेंट को जारी नहीं रखते हैं, तो डूबने का खतरा बढ़ सकता है.

अगर आपके पैर पानी में डूबे हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है. सही तरीके से शरीर को सीधा करके पानी पर तैरने की कोशिश करें, इससे आप आसानी से सांस ले पाएंगे, ऊर्जा बचाएंगे और डूबने से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.

भारत में गर्मी के हालात
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी. दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में लू चलने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 80-90 kmph तक पहुंच सकती है और झोंकों के साथ 100 kmph तक जा सकती है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच देखा जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के असहज स्तर के करीब बना हुआ है. शहर में मौसम को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी है. सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र ने 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जबकि लोधी रोड और पालम में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रिज में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें: बचेंगे माली को देने वाले पैसे, पौधे को हरा-भरा रखेंगी किचन में मौजूद ये चार चीजें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं