Sleeping With Pets In Bed: अप्रैल के महीने में ही गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है. देश के अधिकतर हिस्से में तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में हमें और आपको तो परेशानी हो ही रही है, साथ ही हमारे आस-पास के जानवर भी इसके शिकार हो रहे हैं. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि इस गर्मी में आपको अपने पालतू कुत्ते, बिल्ली या दूसरे जानवरों का कैसे ख्याल रखना है? बहुत से लोग इन्हें अपने साथ एसी रूम में सुलाते हैं लेकिन ऐसा करना क्या आपकी सेहत के लिए अच्छा है. आइए जानते हैं कि इस बारे में एक्सपर्ट क्या करते हैं.
पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ समीर भाटी ने NDTV से बात करते हुए बताया कि गर्मियों में पालतू जानवरों को AC की जरूरत होती है या नहीं. इसे विस्तार से समझाते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने पेट्स को अपने साथ एसी कमरों मे सुलाते हैं, हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है. डॉ भाटी ने कहा कि जानवरों के पास अपना खुद का सिस्टम होता है यानी उनकी बॉडी इस तरह डिजाइन की गई है कि वह खुद को गर्मी और सर्दी दोनों से ही बचा पाते हैं.

जानवरों का सिस्टम अलग
डॉ भाटी ने कहा कि जानवरों का थर्मोरेगुलशन यानी बॉडी के काम करने का सिस्टम और गर्मी से डील करने का सिस्टम अलग होता है. उनके पास गर्मी से बचने के लिए प्रोटेक्शन लेयर होती है. कुत्तों के शरीर पर फर होते हैं, जिन्हें Dog dander कहते हैं. Dog dander, कुत्तों को लू और तेज गर्मी से भी बचाती है और अगर बहुत अधिक ठंड हो तो उससे भी ये उन्हें प्रोटेक्ट करती है.
किन लोगों को जानवरों को बेडरूम में नहीं सुलाना चाहिए
डॉक्टर भाटी ने बताया कि जिन लोगों को अस्थमा या ब्रोंकाइटिस जैसी एलर्जी की समस्या है, उन्हें अपने पेट्स को अपने बेडरूम में साथ नहीं सुलाना चाहिए. उनके डैंडर आपके एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं. कुत्ते के डैंडर अगर सांस के साथ अंदर जाते हैं तो ये एलर्जी को बढ़ा सकते हैं.
किन कुत्तों को एसी की जरूरत?
अगर आपका डॉगी किसी ऐसी ब्रीड का है जो ठंडी जगहों पर होता है तो आपको उसे एसी या कूलर में रखना चाहिए. लेकिन अगर आपका पेट रीजनल एरिया का है यानी जो इस तरह के मौसम में सर्वाइव कर सकता है उसे एसी में रखने की जरूरत नहीं होती.
इसे भी पढ़ें: हीटवेव का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं, पीरियड्स भी हो सकते हैं गड़बड़, एक्सपर्ट्स से समझें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं