विज्ञापन

दही और बेसन से घर पर फेशियल कैसे बनाएं? 20 रुपये में फेस पैक बनाने का आसान तरीका

आप घर पर ही दही और बेसन से एक अच्छा फेशियल बना सकते हैं. इसमें ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होते. यहां जानिए दही और बेसन से घर पर फेशियल कैसे बनाएं?

दही और बेसन से घर पर फेशियल कैसे बनाएं? 20 रुपये में फेस पैक बनाने का आसान तरीका
दही और बेसन से फेशियल कैसे बनाएं?

अक्सर लोग खूबसूरत और चमकदार स्किन पाने के लिए लोग पार्लर में महंगे फेशियल और क्लीनअप करवाते हैं. जिसका असर जेब पर भी पड़ता है और बार-बार पार्लर जाना भी नहीं हो पाता. लेकिन आप घर पर कुछ चीजों से सुंदर और चमकदार स्किन पा सकते हैं. आप घर पर ही दही और बेसन से एक अच्छा फेशियल बना सकते हैं. इसमें ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होते. क्योंकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को साफ करने, मृत कोशिकाओं को हटाने और चेहरे को ताजगी देने में मदद करता है. इसके साथ बेसन, हल्दी और एलोवेरा जैसी चीजें मिलाकर बनाया गया फेस पैक स्किन को साफ, मुलायम और दमकता हुआ बना सकता है. चलिए आपको बताते हैं दही और बेसन से घर पर फेशियल कैसे बनाएं.

दही और बेसन से घर पर फेशियल कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @JyotiMahalwal नाम के चैनल पर घर पर फेस पैक बनाने का आसान तरीका बताया है. अपनी वीडियो में ज्योति ने स्टेप बाय स्टेप दही, बेसन और कुछ चीजों से फेशियल बनाना सिखाया है. फेशियल की शुरुआत एक चम्मच दही से करें. दही को चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इससे चेहरे पर जमी धूल, गंदगी और तेल साफ हो जाएगा. इसके बाद एक चम्मच दही में थोड़ी सी चीनी मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए मसाज करें. ये स्क्रब डेड स्किन हटाने और स्किन को स्मूद बनाने में मदद करता है.

होममेड फेस पैक कैसे बनाएं

एक कटोरी में 1 चम्मच दही, 1 चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी, कुछ बूंदें ग्लिसरीन और थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. अगर ग्लिसरीन या एलोवेरा जेल न हो तो उनकी जगह मॉइस्चराइजर या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. तैयार पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं. इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद उसी पैक से 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. फिर पानी से चेहरा धो लें.

फेशियल के बाद मॉइस्चर जरूर करें

चेहरा धोने के बाद अपनी स्किन के अनुसार कोई अच्छा मॉइस्चराइजर या सीरम लगाएं. इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और चेहरा अधिक फ्रेश दिखता है. अगर आप दिन में ये फेशियल कर रहे हैं, तो बाद में सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

यह भी पढ़ें:- ब्राइडल बॉडी पॉलिश कैसे बनाएं? घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका 

यह भी पढ़ें:- घर में सांप कैसे आ जाता है? घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की टूटी कुर्सी कैसे जोड़ें? प्लास्टिक का टूटा सामान जोड़ने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care, Facial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com