घर में छोटे-छोटे कीड़े जैसे मच्छर या मक्खी का आना आम बात है. लेकिन कई बार घर के अंदर छछूंदर भी घुस आती है. अब, ये न केवल घर में गंदगी फैलाती है, बल्कि बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा देती है. खासकर अगर किचन में छछूंदर घुस जाए, तो खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. हालांकि, एक अच्छी बात यह है कि कुछ आसान से तरीके अपनाकर आप बिना मारे छछूंदर को घर से भगा भी सकते हैं. अगर आपके घर में भी छछूंदर हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको छछूंदर भगाने का ऐसा ही असरदार तरीका बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-
कैसे भगाएं छछूंदर?
इसके लिए आप पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, पुदीने की तेज गंध से छछूंदर दूर भागती हैं. ऐसे में आप छछूंदर भगाने के लिए अलग-अलग तरीके से पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं.
क्या करें?सबसे आसान तरीका है पुदीने के तेल का इस्तेमाल. इसके लिए रुई से छोटी-छोटी गोल बॉल्स बना लें. अब, इन बॉल्स को पुदीने के तेल में अच्छी तरह डुबोएं और हर उस जगह रख दें जहां आपको छछूंदर नजर आती हैं. पुदीने की तेज महक से छछूंदर फिर उस जगह दोबारा नजर नहीं आएगी.
इस तरह बनाएं पुदीने की गोली- वहीं, अगर आपके पास पुदीने का तेल नहीं है, तो आप पुदीने की छोटी-छोटी गोलियां बना सकते हैं. इसके लिए-
- कुछ ताजे पुदीने के पत्ते लें और इन्हें अच्छी तरह धो लें.
- अब, इन पत्तों को हल्का कूटकर दरदरा पेस्ट बना लें.
- एक चम्मच कुटे हुए पुदीने के पत्ते में दो चम्मच गेहूं का आटा मिलाएं. इसके बाद थोड़ा पानी डालकर आटे को गूंथ लें.
- अब, इस आटे से छोटी-छोटी गोलियां बना लें.
आप इन गोलियों को भी हर उस जगह रख सकते हैं, जहां आपको छछूंदर नजर आती है.
इन बातों का भी रखें ध्यानइन तरीकों को अपनाने के साथ-साथ घर के अंदर साफ-सफाई भी रखें. सिंक और बाथरूम की नालियों को जाली से ढककर रखें. घर में कूड़ा जमा न होने दें. इसके अलावा किचन में खाने को भी हमेशा ढककर रखें. इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखने से आपके घर में फिर दोबारा छछूंदर नजर नहीं आएगी.
यह भी पढ़ें- कंडे या उपले से गोबर की खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया पौधे में गोबर की खाद कैसे डालें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं