अगर आप दिल्ली में रहते हैं और ओणम के मौके पर केरल की संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं, तो मयूर विहार फेज-1 का उत्तरा गुरुवायुरप्पन मंदिर आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. थिरुवोणम के मौके पर यहां केरल की परंपरा, फूलों की सजावट और मंदिर का दक्षिण भारतीय माहौल देखने को मिलता है.
दिल्ली में दिखेगा केरल का रंग
जानकारी के अनुसार, ओणम के दौरान मंदिर परिसर में पूकालम यानी फूलों से बनाई जाने वााली पारंपरिक रंगोली आकर्षण का केंद्र रहती है. इसके अलावा पारंपरिक नृत्य, संगीत और सजावट के जरिए केरल की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. त्योहार के दौरान यहां भक्तों की भीड़ भी बढ़ जाती है.
राजा महाबली के स्वागत से जुड़ा है ओणम
बता दें कि ऐसी मान्यता है कि ओणम के दौरान राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने धरती पर आते हैं. इसी खुशी में लोग घरों को सजाते हैं और फूलों की रंगोली बनाकर उनकाा स्वागत करते हैं. थिरुवोणम इस 10 दिवसीय त्योहार का मुख्य दिन माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Onam Rangoli Design: ओणम के दसवें दिन आंगन में बनाएं खूबसूरत पूक्कलम, देखें फूलों वाली रंगोली के शानदार डिजाइन
मेट्रो से पहुंचना है बेहद आसान
आपकी जानकारी के अनुसार, मंदिर मयूर विहार फेज-1 में स्थित है. यहां पहुंचने के लिए मयूर विहार-1 मेट्रो स्टेशन सुविधाजनक विकल्प है. मंदिर स्टेशन से करीब 100 मीटर की दूरी पर बताया जाता है, इसलिए यहां पैदल भी पहुंचा जा सकता है. जरूरत हो तो ई-रिक्शा भी लियाा जा सकता है.
घूमने वालों के लिए क्यों है खास
अगर आप दिल्ली में रहते हुए कुछ अलग अनुभव लेना चाहते हैं, तो ओणम के दिन यहां जाकर मंदिर के दर्शन के साथ केरल की संस्कृति और त्योहार की रौनक देख सकते हैं. हालांकि, त्योहार के दिन कार्यक्रमों के समय में बदलाव हो सकता है. इसलिए निकलने से पहले मंदिर की ताजा जानकारी जरूर जांच लें.
यह भी पढ़ें: Onam 2026: ओणम पर सजती है 26 पकवानों वाली थाली, जानिए ओणम साध्या का महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं