Acctress Mamitha Baiju Hospitalized: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ममिता बैजू इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. 'प्रेमलू' और 'जना नायकन' जैसी फिल्मों में शानदार रोल से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस को तेज बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल किसी भी सफर और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहकर पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है.
एक्ट्रेस इस हफ्ते ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले 'लेंडाक्सिस क्लाइड ओणम 2026' समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए जा रही थी. यह कार्यक्रम 5 सितंबर को आयोजित किया जाना था, लेकिन अब उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें यह विजिट कैसिंल करनी पड़ी.
शेयर वीडियो
फैंस को वीडियो संदेश देकर दी हेल्थ अपडेट
क्लाइड मलयाली एसोसिएशन की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में ममिता बैजू ने अपने फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस समय उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है.
ममिता ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया आने और अपने फैंस से मिलने को लेकर बेहद खुश थीं, लेकिन मौजूदा हेल्थ के कारण ऐसा करना अब संभव नहीं हो पएगा, उन्होंने इसके लिए आयोजकों और फैंस से माफी भी मांगी.
ओणम समारोह की नई तारीख जल्द होगी घोषित
वहीं क्लाइड मलयाली एसोसिएशन ने इस परिस्थिति को देखते हुए ऑर्गनाइज़ेशन ने तय प्लान के अनुसार आयोजन को आगे बढ़ने के बजाय इवेंट को बाद की तारीख के लिए टालने का फ़ैसला किया. साथ ही ऑर्गनाइजर्स ने आगे की जानकारी देते हुए कहा है कि ममिता की टीम और वेन्यू के साथ कन्फर्म होने के बाद नई तारीख का ऐलान किया जाएगा.
हाल ही में रिलीज हुई है नई फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो ममिता बैजू की नई फिल्म 'बेथलहम फैमिली यूनिट' इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है. एक्ट्रेस ने हाल ही में 'प्रेमलू' और जन नायगन जैसी सुपरहिट फिल्मों के जरिए देशभर में खास पहचान मिली है.
आपके लिए और भी
'जना नायकन' के लीक पर चिंतित हुए सुपरस्टार चिरंजीवी, सिनेमा को बचाने की लगाई गुहार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं