Night Skin Care: त्वचा की सेहत और खूबसूरती बनाए रखने के लिए स्किन केयर जरूरी होता है. आमतौर पर लोग सुबह के समय तो मॉर्निंग स्किन केयर करते हैं लेकिन रात के समय नाइट स्किन केयर रूटीन (Night Skin Care Routine) आजमाने में आलस दिखाते हैं. लेकिन, जितना जरूरी सुबह के समय स्किन का ख्याल रखना है उतना ही जरूरी रात के समय किया जाने वाला स्किन केयर भी है. यहां जानिए रात के समय नाइट स्किन केयर क्यों करना चाहिए और इससे चेहरे को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.
डॉक्टर ने बताया किस तरह कभी नहीं बांधने चाहिए बच्चों के बाल, कम उम्र से ही गंजापन हो सकता है शुरू
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नाइट स्किन केयर क्यों जरूरी है | Why Night Skin Care Is Important
दूर होती है गंदगी और अशुद्धियांत्वचा की सतह पर जमी गंदगी और अशुद्धियों को दूर करने के लिए नाइट स्किन केयर किया जाता है. नाइट स्किन केयर में पहले चेहरे को फेस वॉश (Face Wash) से क्लेंज किया जाता है और फिर टोनर, मॉइश्चराइजर या सीरम वगैरह लगाए जाते हैं. इससे दिनभर में चेहरे पर जो गंदगी चिपकी होती है वो हट जाती है.
एक्ने की दिक्कत कम होती हैअगर आपकी स्किन पर एक्ने और फुंसियां जरूरत से ज्यादा निकलती हैं तो आपके लिए नाइट स्किन केयर बेहद जरूरी है. ज्यादातर क्लोग्ड पोर्स के कारण एक्ने और पिंपल्स होते हैं. जब नाइट स्किन केयर होता है तो क्लोग्ड पोर्स साफ हो जाते हैं और स्किन पर निखार आता है.
प्रीमेच्योर एजिंग नहीं होतीवक्त से पहले त्वचा पर झुर्रियां निकलने की एक वजह स्किन का सही तरह से ख्याल ना रखना भी है. ऐसे में नाइट स्किन केयर रूटीन आजमाने पर प्रीमेच्योर एजिंग की दिक्कत से छुटकारा मिल जाता है. खासतौर से स्किन पर रात के समय मॉइश्चराइजर लगाने पर स्किन हाइड्रेटेड रहती है जिससे झुर्रियां (Wrinkles) कम होती हैं.
इंफ्लेमेशन नहीं होतीत्वचा पर बाहरी गंदगी चिपकने से इंफ्लेमेशन हो सकती है जिससे स्किन लाल नजर आने लगती है या फिर एक्ने ज्यादा होना शुरू हो जाते हैं. रात के समय किए गए स्किन केयर से इंफ्लेमेशन कम होती है और त्वचा की सेहत अच्छी रहती है.
ऐसे करें नाइट स्किन केयर- सबसे पहले अपने मेकअप को छुड़ाएं और चेहरे को क्लेंजर या फेस वॉश से अच्छे से धो लें.
- चेहरा धोने के बाद टोनर लगाएं और स्किन को साफ करें. टोनर का इस्तेमाल सुबह और शाम दोनों समय किया जा सकता है.
- स्किन पर सीरम लगाएं और अगर सीरम ना लगाना हो तो टोनर सूखने के बाद मॉइश्चराइजर लगा लें.
- हफ्ते में एक बार फेस पैक भी लगाया जा सकता है.
- कोशिश करें कि चेहरे पर रातभर नारियल का तेल या कोई और तेल लगाकर ना सोएं. इससे क्लोग्ड पोर्स की दिक्कत हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं