Children's Health: बहुत से बच्चे सोते समय बिस्तर गीला कर देते हैं. इस दिक्कत को मेडिकल टर्म में नॉक्टरनल एन्यूरेसिस कहा जाता है जिसका अर्थ है सोते समय पेशाब कर देना. बच्चे का 4 साल की उम्र तक बिस्तर गीला करना नॉर्मल माना जाता है. लेकिन इसके बाद बच्चे ब्लैडर कंट्रोल करना सीख लेते हैं. ऐसे में बढ़ती उम्र के बच्चों में भी सोते समय बिस्तर गीला (Bed Wetting) करने की दिक्कत होने लगे तो इससे छुटकारा पाने की जरूरत होती है. ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि बच्चे बिस्तर गीला करने पर शंर्मिंदगी महसूस करते हैं और उनकी यह शर्मिंदगी गुस्से और चिड़चिड़ेपन का कारण भी बनने लगती है. इंस्टाग्राम पर डॉ. निताशा गुप्ता ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बच्चों के बिस्तर गीला करने की आदत का आसान सा नुस्खा बता रही हैं.
एक्सपर्ट का बताया यह HD ग्लो मास्क चेहरे को बना देता है बेदाग, बस 3 चीजें मिलाकर ही हो जाएगा तैयार
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
बच्चे का बिस्तर गीला करना कैसे रोकें | How To Stop Children's Bed Wetting
डॉ. निताशा नैचुरोपेथी एक्सपर्ट हैं और पिछले 15 सालों से नैचुरोपेथी की प्रेक्टिस कर रही हैं. वे बताती हैं कि बच्चा बिस्तर गीला करता है तो इसके लिए आपको उसे छुआरा खिलाना होगा. एक छुआरे को तवे पर सेंके और नर्म हो जाने पर बच्चे को खाने के लिए दें. बच्चा 5 साल से छोटा हो तो उसे छुआरा दूध में उबालकर दूध समेत खाने के लिए दें. डॉ. निताशा के अनुसार बिस्तर गीला करने की आदत दूर हो जाएगी.
इन बातों का रखें ध्यान
- बच्चा रात के समय बिस्तर गीला ना करे इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है. बच्चे को रात में सोने से 2 घंटे पहले तक कुछ भी तरल पदार्थ (Liquid) पीने के लिए ना दें.
- बच्चे को डांटने के बाद या डराने वाले माहौल में सोने के लिए ना भेजें.
- बिस्तर पर लेटने से पहले ही पेशाब (Urinate) कराने की आदत डालें. इससे बिस्तर गीला करने की संभावना कम होती है.
- बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठे फल या आर्टिफिशियल चीजें खाने के लिए ना दें. इससे उन्हें ब्लैडर कंट्रोल करने में मुश्किल होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
परिवार के साथ आदिपुरुष स्क्रीनिंग में पहुंची कृति सनोनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं