- कई सेलेब्स को पिलाटेस सीखा चुकी हैं नम्रता पुरोहित.
- आज बता रही हैं बिना क्रांचेस एब्स बनाने का तरीका.
- वर्कआउट में इन एक्सरसाइज को किया जा सकता है शामिल.
Celebrity Fitness: सेलेब्रिटी ट्रेनर नम्रता पुरोहित (Namrata Purohit) बड़े जाने-माने फिल्मी सितारों को भी फिट होने में मदद कर चुकी हैं. सारा अली खान, जान्हवी कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका अरोरा को भी नम्रता पिलाटेस सिखा चुकी हैं. नम्रता अपनी एकसपर्टीज सोशल मीडिया के माध्यम से अक्सर दर्शाती रहती हैं. वे ऐसी बहुत सी एक्सरसाइज (Exercise) बताती हैं जिनसे आप घर पर भी आसानी से वजन घटा सकते हैं. इसबार नम्रता ने इंस्टाग्राम पर बिना क्रंचेस (Crunches) किस तरह एब्स घटाया जाए इस बारे में बताया है. आप भी इस वीडियो (Video) को देखकर आसानी से सीख सकते हैं ये एक्सरसाइज करना.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिना क्रंचेस एब्स बनाने की एक्सरसाइज | Exercises To Build Abs Without Crunches
इन सभी एक्सरसाइज को करने के लिए मैट बिछाकर जमीन पर लेट जाएं. अपने पैरों को जमीन पर फैलाकर रखें और हाथों को शरीर के बगल में लेटाएं. आपको इन सभी एक्सरसाइज का एक-एक सेट करना है जिसमें 10 से 20 रेप्स होने चाहिए. इस वर्कआउट (Workout) से बॉडी टोंड होने में मदद मिलती है.
इस एकसरसाइज को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेटे और ध्यान दें कि आपकी पीठ एकदम सीधी हो. अब पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए ऊपर उठाएं. अब बारी-बारी एक पैर को नीचे करके पंजों से जमीन को छूएं. आपके पंजे इस एकदम पोइंटेड होने चाहिए.
डबल टो टैप्स (Double Toe Taps) एकसरसाइज को करने के लिए आपकी पोजीशन पहले जैसी ही रहेगी. पीठ सीधी करके लेटे रहना है और घुटनों को मोड़कर हवा में उठाना है. फर्क बस इतना है कि इसबार बारी-बारी से पैरों के पंजे जमीन पर नहीं लगाने हैं बल्कि दोनों पैरों को एकसाथ ऊपर-नीचे करते हुए पंजों से जमीन को छूना है. साथ-साथ गहरी सांस लेना ना भूलें.
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने पैरों को घुटनों से मोड़कर हवा में रखते हुए ही एक्सरसाइज की जाती है. अपने पैरों को ऊपर की तरफ, फिर सामने और फिर नीचे की तरफ झुकाते हुए एक्सरसाइज करें.
सिजर्सजिस तरह कैंची चलती है बिलकुल उसी तरह इस एकसरसाइज में पैर चलाए जाते हैं. एक पैर ऊपर जाता है तो दूसरा नीचे रहता है, और जब दूसरा पैर ऊपर जाता है तो पहले पैर को नीचे कर लिया जाता है. आप हाथों से पकड़ कर भी पैरों को सपोर्ट कर सकते हैं.
लेग रेजेजअपने दोनों पैरों को एकसाथ जोड़कर एकदम सीधा रखें. अब उन्हें एकसाथ ऊपर उठाएं और एकसाथ ही नीचे लेकर आएं. इस एक्सरसाइज को ही लेग रेजेज (Leg Raises) कहते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं