हर कोई चाहता है कि उनका घर हमेशा साफ-सुथरा और सुंदर दिखे. लेकिन कई बार खूब साफ-सफाई करने के बाद भी घर से एक अजीब सी गंध आती रहती है. ऐसे में लोग महंगे-महंगे एयर फ्रेशनर खरीदने को मजबूर हो जाते हैं. हालांकि, आप चाहें, तो एक आसान सा नुस्खा आजमाकर अपने पूरे घर को महका सकते हैं. ये खास नुस्खा डिजिटल क्रिएटर स्वर्णा राउत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
घर को मंदिर की तरह महका देगा ये नुस्खा
अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में स्वर्णा राउत बताती हैं, इस नुस्खे से आपके पूरे घर में मंदिर जैसी सुगंधित खुशबू फैल जाएगी. इससे न केवल आपको घर में रहने पर एक अलग सुकून महसूस होगा, बल्कि घर में आने वाले मेहमान भी आपकी खूब तारीफ करने वाले हैं.
चाहिए होंगी ये चीजें- अपने घर को खुशबू से महकाने के लिए आपको
- एक मिट्टी के दीपक
- थोड़े से घी
- 2-3 कपूर की टिक्की
- 2-3 इलायची
- 5-6 लौंग
- 1 दालचीनी के टुकड़े और
- 2 तेजपत्ते की जरूरत होगी.
- सबसे पहले मिट्टी के दीपक को अच्छी तरह साफ कर लें.
- अब, एक-एक कर दीपक में सभी चीजें यानी घी, कपूर, इलायची, लौंग, दालचीनी और तेजपत्ता डालें.
- इसके बाद दीपक को जलाएं और इसे घर में हर ओर घुमा दें.
- इसके बाद आप दीपक को किसी सुरक्षित जगह पर रख सकते हैं.
- ऐसा करने से आपका घर मंदिर की तरह महकता रहेगा.
- धीरे-धीरे पूरे घर में खुशबू फैल जाएगी.
ऐसे में आप भी रोज शाम ये आसान सा नुस्खा आजमाकर अपने घर को महका सकते हैं. इससे आपको महंगे एयर फ्रेशनर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस ध्यान रखें कि दीपक को हमेशा किसी सेफ जगह पर ही रखें.
यह भी पढ़ें- चुकंदर को चेहरे पर कैसे लगाएं? शहनाज हुसैन ने बताया घर पर चुकंदर की क्रीम बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं