Hair Care: बालों का सही तरह से ध्यान ना रखा जाए तो बाल रूखे, सूखे और बेजान नजर आने लगते हैं. वहीं, बालों के टूटने की दिक्कतें भी बढ़ती हैं सो अलग. ऐसे में सिर पर सरसों के तेल (Mustard Oil) को लगाया जा सकता है. दादी-नानी तो अपने समय में इस तेल का खूब इस्तेमाल किया करती थीं और मम्मी के हेयर केयर रूटीन में भी सरसों का तेल शामिल था. लेकिन, आजकल बाजार में इतने अलग-अलग तेलों की भरमार है कि लोग सरसों के तेल को जैसे भूल ही गए हैं. सरसों का तेल प्राकृतिक तेल है और इसमें किसी तरह के कृत्रिम रंग, सुंगध और केमिकल नहीं होते हैं. सरसों के तेल में विटामिन ई, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 के साथ ही ओमेगा-6 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा होती है. ऐसे में जानिए बालों को सरसों के तेल से कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं और सरसों के तेल को किन-किन चीजों के साथ मिलाकर बालों पर लगाने से हेयर ग्रोथ (Hair Growth) तेजी से होने लगती है.
सर्दियों में बालों का रूखापन दूर कर सकते हैं ये 4 हेयर मास्क, बस 15 मिनट में दिखने लगेगा असर
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लंबे बालों के लिए सरसों का तेल | Mustard Oil For Long Hair
सरसों के तेल को बालों पर लगाने पर हेयर ग्रोथ तेजी से होने लगती है. इस तेल में विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन के, बीटा कैरोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भी होता है. इस तेल के नियमित इस्तेमाल से बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं. डैमेज्ड हेयर फॉलिकल्स को रिपेयर करने में भी सरसों के तेल का असर नजर आता है. यह बालों के रूखेपन को दूर करता है, बालों का झड़ना (Hair Fall) रोकता है और बालों की ड्राइनेस दूर करके उन्हें शाइनी बनाता है.
लंबे बाल पाने के लिए सरसों के तेल में मेथी के दाने, करी पता (Curry Leaves) और कलौंजी के दाने मिलाकर बालों पर लगाया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी सरसों का तेल लेकर उसमें एक चम्मच कलौंजी के दाने, एक चम्मच मेथी के दाने और 12 से 15 करी पत्ते मिलाकर आंच पर चढ़ाएं और कुछ देर पका लें. इस तेल के पक जाने के बाद इसे ठंडा करने के लिए रख दें. अब तेल को छानें और इसे अलग शीशी में रख लें.

इस तैयार तेल के सिर की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाया जा सकता है. इसे एक से डेढ़ घंटे सिर पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस तेल को बालों पर लगाया जाए तो बाल को लंबा बनने में मदद मिलती है.
सिर पर सरसों के तेल को सादा भी लगा सकते हैं. इसे सादा लगाने से पहले हल्का गर्म किया जा सकता है. सरसों के तेल की कुछ बूंदे लेकर सिर धोने के बाद भी बालों पर लगाई जा सकती हैं. हालांकि, बालों पर जरूरत से ज्यादा सरसों का तेल लगाकर बाहर निकला जाए तो इससे बाल चिपचिपे नजर आ सकते हैं. इसीलिए तेल लगाने की मात्रा का ध्यान रखें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं