Hair Care: बालों की सही तरह से देखरेख ना की जाए तो बालों पर रूखापन दिखने लगता है. इसके अलावा सर्दियों की शुष्क हवा और गर्म पानी से सिर धोने पर भी बाल ड्राई (Dry Hair) हो जाते हैं और बालों की चमक खोने लगती है. ऐसे में बालों के रूखेपन को दूर करने के लिए और बालों को मुलायम बनाने के लिए घर पर ही कुछ हेयर मास्क (Hair Mask) बनाकर लगाए जा सकते हैं. इन हेयर मास्क को बनाना आसान है और इनका असर भी तेजी से नजर आता है. सिर पर 15 से 20 मिनट तक इन हेयर मास्क को लगाकर रखने पर ही बालों को नमी मिल जाती है. जानिए बालों का रूखापन दूर करने के लिए कैसे बनाएं हेयर मास्क.
क्या आप जानते हैं धूप से विटामिन डी लेने का क्या है सही समय, फिर नहीं होगी Vitamin D की कमी
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रूखे बालों के लिए हेयर मास्क | Hair Mask For Dry Hair
दूध और शहदबालों का रूखापन दूर करने में यह नुस्खा रामबाण साबित होता है. इसके लिए एक कटोरी में दूध और शहद को साथ मिला लें. इस मिश्रण को बालों की जड़ों से सिरों तक लगाया जा सकता है. इसे लगाने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल करें या फिर रूई की मदद से इसे लगाया जा सकता है. बाल इतने मुलायम हो जाएंगे कि उंगलियों से फिसलने लगेंगे.
अंडे का हेयर मास्कअंडा बायोटिन, विटामिन ए, विटामिन ए और फोलेट का अच्छा स्त्रोत होता है और बालों की ड्राइनेस दूर करने में मदद करता है. ऐसे में अंडे को सिर पर लगाया जा सकता है. अंडे का हेयर मास्क (Egg Hair Mask) बनाने के लिए एक कटोरी में 2 अंडे फोड़ें और इसमें दही मिला लें. इस मिश्रण को बालों पर लगाकर 15 से 30 मिनट के बीच रखें. आप चाहे तो इसे एक घंटा भी लगाकर रख सकते हैं. बाल मुलायम होने लगते हैं और रूखे नहीं दिखते.
दही और शहदबालों को मुलायम बनाने में दही और शहद का हेयर मास्क भी अच्छा असर दिखाता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक आधा कप दही में 2 चम्मच शहद (Honey) मिलाएं. इस हेयर मास्क को मिलाकर सिर पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बालों को ना सिर्फ इस हेयर मास्क से बायोटीन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं बल्कि स्कैल्प पर जमे बिल्ड-अप को हटाने में भी इस हेयर मास्क का असर दिखता है.
केला और अंडाबालों को मुलायम बनाने के लिए केले और अंडे का हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है. इस हेयर मास्क से बाल मुलायम (Soft Hair) होते हैं और बालों में जमी गंदगी भी हट जाती है. एक केले को मसलकर उसमें एक अंडा मिला लें. इस मास्क में थोड़ा दही भी मिलाया जा सकता है. इस हेयर मास्क को बालों पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं