Hair Care: बालों के सफेद होने की दिक्कत ऐसी है जिससे अनेक लोगों को दोचार होना पड़ता है. कई लोग उम्र बढ़ने के चलते सफेद बालों से परेशान रहते हैं तो वहीं ऐसे भी बहुत से लोग हैं जिनके उम्र से पहले ही बाल सफेद (White Hair) होना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में बाजार की हेयर डाई से बेहतर आप घर में ही नेचुरल हेयर डाई बनाकर लगा सकते हैं. इस हेयर डाई को बनाने के लिए आपको आम के पत्तों की जरूरत होगी. आम के पत्तों (Mango Leaves) में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो बालों को एकबार फिर काला बना देते हैं. इनमें विटामन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, पौटेशियम, मैग्नीशियम और कॉपर होता है जो स्कैल्प को फायदा पहुंचाता है, वहीं आम के पत्तों में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स बालों को सफेद होने से रोकते हैं. जानिए इन पत्तों को किस तरह बालों पर लगाया जा सकता है.
वजन कम करने के लिए तेल से भरी चीजें नहीं बल्कि इन 5 स्नैक्स को खाना कर दीजिए शुरू, कमर पतली हो जाएगी
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सफेद बालों के लिए आम के पत्ते | Mango Leaves For White Hair
सफेद बालों पर आम के पत्ते लगाने का पहला तरीका है कि इन पत्तों को लेकर पीस लें. जब पत्ते महीन पिस जाएं तो इन्हें पूरे बालों पर लगाएं और तकरीबन एक से डेढ़ घंटे बालों पर लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. इन पत्तों के इस्तेमाल से सफेद बाल काले होंगे और उन्हें घने होने में भी मदद मिलेगी.
दूध वाली चाय की जगह पीकर देख लीजिए इन मसालों की हर्बल टी, पेट की चर्बी पिघलने लगेगी बर्फ की तरह
आम के पत्तों को बालों में लगाने का दूसरा तरीका है कि इन पत्तों को पानी में डालकर उबाला जाए. जब पानी का रंग बदल जाए तो इसे पानी को आंच से उतार लें. इस पानी को बालों पर जड़ों से सिरों तक छिड़का जा सकता है. इस पानी के नियमित इस्तेमाल से बाल काले (Black Hair) होना शुरू हो जाते हैं.
इन पत्तों के इस्तेमाल का तीसरा तरीका है कि आम के पत्तों को धूप में सुखाकर पीस लें. इन पत्तों में काली चायपत्ती का पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को सिर पर लगाकर आधे एक घंटे रखें और फिर धो लें. ज्यादा असर के लिए इस पेस्ट में मेहंदी भी मिलाई जा सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं