Weight Loss: दिनभर में हम 3 मील्स लेते हैं, सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच और रात का डिनर. इनके अलावा, बीच-बीच में स्नैक्स या मिड डे मील्स खाए जाते हैं. जिन स्नैक्स (Snacks) को हम खाने के बीच में खाते हैं शरीर पर उनका अत्यधिक प्रभाव पड़ता है. अगर स्नैक्स में समोसे, केक, पेस्ट्री, छोटे-कुलचे, चॉक्लेट, बिस्कुट और तली-भुनी चीजें खाई जाती रही जाएंगी तो शरीर का वजन कम होने के बजाय बढ़ता चला जाएगा. खानपान की ऐसी भी कई चीजें हैं जिन्हें स्नैक्स में खाने पर शरीर को फिट रहने में मदद मिलती है और वजन कम होने लगता है. इन भारतीय स्नैक्स (Indian Snacks) को खाने पर स्वाद भी लाजवाब आता है. जानिए इनके बारे में और यह भी कि इन्हें किस तरह बनाया जा सकता है डाइट का हिस्सा.
सेहत बना देते हैं ये भूरे बीज, पेट, दिल और जोड़ों की दिक्कत हो जाती है छूमंतर
वजन घटाने वाले स्नैक्स | Snacks For Weight Loss
मखानासबसे हेल्दी स्नैक्स की गिनती में मखाने जरूर आते हैं. मखाना (Makhana) अमीनो एसिड्स का अच्छा स्त्रोत है और इसे खाने पर मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कैलोरी बर्न होने में भी इसका असर नजर आता है. हल्के मसाले के साथ मखाने भूनकर खाए जा सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दूध वाली चाय की जगह पीकर देख लीजिए इन मसालों की हर्बल टी, पेट की चर्बी पिघलने लगेगी बर्फ की तरह
भेल पूरीस्नैक्स में भेल पूरी भी खाई जा सकती है. भेल पूरी में मुरमुरे, टमाटर, प्याज, नींबू और मूंगफली आदि डाले जाते हैं. भेल पूरी (Bhel Puri) बनाकर खाने पर स्वाद तो अच्छा आता ही है, साथ ही सेहत पर भी अच्छा असर पड़ता है.
अंकूरित मूंग की चाटअंकूरित मूंग की चाट या स्प्राउट चाट स्नैक्स में खाने के लिए एक और अच्छा ऑप्शन है. इसे खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है और पाचन बेहतर रहता है सो अलग.
ढोकलाफाइबर और प्रोटीन से भरपूर ढोकला सेहत के लिए बेहद अच्छा है और वजन घटाने की डाइट (Weight Loss Diet) में भी शामिल किया जा सकता है. इसे सुबह या शाम नाश्ते में खाना अच्छा रहता है.
भुट्टाभुने हुए कॉर्न या भुट्टा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और इसे स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता है. इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जिससे यह वजन कम करने में मददगार है. ध्यान रहे कि आप जरूरत से ज्यादा भुट्टा एक बार में ना खा लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं