विज्ञापन

Mosquito Control Tips: मच्छरों से छुटकारा पाने का आसान तरीका, घर में ये काम करते ही भाग जाएंगे मच्छर

Mosquito Repellent: बारिश में मच्छरों से परेशान हैं तो घर में पानी जमा न होने दें. गमलों-कूलर की सफाई रखें और शाम को खिड़की-दरवाजे बंद रखें. इन आसान हैक्स से मच्छरों को दूर रखने में मदद मिलेगी.

Mosquito Control Tips: मच्छरों से छुटकारा पाने का आसान तरीका, घर में ये काम करते ही भाग जाएंगे मच्छर
मच्छरों की आवाजाही अक्सर शाम के समय बढ़ जाती है
ndtv

बारिश के मौसम में मच्छरों की भिनभिनाहट घर का सुकून बिगाड़ देती है. खासकर शाम होते ही अगर कमरे में मच्छर मंडराने लगें तो बैठना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हर बार कॉइल या स्प्रे निकालने के बजाय घर की कुछ छोटी-छोटी चीजों और आदतों से भी मच्छरों को दूर रखने की कोशिश की जा सकती है. आइए जानते हैं ऐसा ही आसान लाइफस्टाइल हैक. ये आदत अपनाने से आप मच्छरों से आसान तरीके से छुटकारा पा सकते हो.

शाम होते ही खिड़कियां और दरवाजे कर दें बंद

जानकारी के अनुसार, मच्छरों की आवाजाही अक्सर शाम के समय बढ़ जाती है. इसलिए शाम होने से पहले खिड़कियों और दरवाजों को बंद कर दें. अगर घर में जाली लगी है तो उसे भी अच्छी तरह चेक कर लें. इससे बााहर के मच्छरों को कमरे में आाने से रोकने में मदद मिल सकती है.

गमलों के आसपास न रहने दें पानी

बता दें कि घर की बालकनी या छत पर रखे गमलों के नीचे अक्सर पानी जमा हो जाता है. इसे रोज खाली करने की आदत डालें. पुराने डिब्बे, बाल्टी या बोतल में भी पानी जमा न रहने दें. छोटी सी सफाई से घर के आसपास मच्छरों का जमाव कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: नींबू, सिरके और यूकेलिप्टस से बनाएं घर का ऑर्गेनिक फ्लोर क्लीनर, मिनटों में होगा तैयार, चमचमा जाएगा फर्श

कूलर और पानी की ट्रे की सफाई जरूरी

इसके अलावा, आप कूलर इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी पानी वाली ट्रे को नियमित साफ करें. लंबे समय तक एक ही पानी जमा रहने से परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए पुराना पानी निकालकर कंटेनर को अच्छी तरह साफ करके ही दोबारा पानी भरें.

आप अपने घर को रखें साफ-सुथरा

बता दें कि मच्छरों से बचने के लिए सबसे आसान लाइफस्टाइल हैक यही है कि घर के कोनों, बालकनी और छत पर बेकार सामान जमा न होने दें. सप्ताह में एक दिन 10 मिनट निकालकर ऐसे हिस्सों की सफाई करें. छोटी सी आदत घर को ज्यादा साफ और आरामदायक बनाए रखने में मदद कर सकती है.

यह भी पढ़ें: How to Clean the Sink: सिंक की गंदगी और जिद्दी दाग से हैं परेशान? ये 5 आसान तरीके अपनाएं, बिना घंटों रगड़े चमक उठेगा किचन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mosquito Control Tips, How To Get Rid Of Mosquito, How To Get Rid Of Mosquito At Night, How To Get Rid Of Mosquito At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com