Baby Boy Names List: देशभर में गणेशोत्सव की धूम है और हर ओर बप्पा की भक्ति का रंग देखने को मिल रहा है. यह शुभ अवसर तब और भी खास बन जाता है, जब परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी हो. ऐसे में माता-पिता अपने बेटे के लिए ऐसा नाम चुनना चाहते हैं, जो न सिर्फ मॉर्डन, यूनिक और सुनने में आकर्षक हो, बल्कि उसमें भगवान गणेेश के गुणों और शुभ आशीर्वाद की झलक भी हो. अगर आप भी अपने लाडले के लिए कोई खास नाम तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए भगवान गणेश से प्रेरित कुछ सुंदर नामों की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपके बेटे की पहचान को और भी खास बना सकते हैं.
देखिए अर्थ सहित नामों की लिस्ट
- अद्वैत: अद्वितीय, जिसके समान कोई दूसरा न हो या भगवान गणेश का एक रूप)
- अथर्व: वेदों के ज्ञाता, बुद्धि के देवता
- अमेय: जिसकी कोई सीमा न हो, असीम और उदार
- ईशान: भगवान शिव के पुत्र, उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी
- कविश: कवियों के स्वामी, बुद्धिमान और कला के देवता
- कपिल: सलेटी या भूरेे रंग वाले, भगवान गणेश का एक नाम
- कीर्तिश: यश और कीर्ति के स्वामी
- गदाधर: गदा धारण करने वाले, शक्तिशाली रक्षक
- गौरीश: माता गौरी के पुत्र
- चिन्मय: ज्ञान से भरपूर, परम चेतना
- तक्ष: सुदर्शन, कबूतर की तरह शांत और कलात्मक
- तेजस: चमक, प्रकाश और ऊर्जा से भरपूर
- ध्रुव: स्थिर, अटल और प्रतिज्ञा पर अडिग रहने वाले
- प्रद्युम्न: ज्यादा बलशाली, प्रेम और बुद्धि के प्रतीक
- प्रणव: 'ॐ' की पवित्र ध्वनि, सृष्टि की पहली आवाज
- विघ्नेश: विघ्न और बाधाओं को हरने वाले
- विनायक: सबकेे मार्गदर्शक, सर्वगुण संपन्न नेता
- शुभम: मंगलकारी, शुभ और कल्याण करने वाले
- सिद्धेश: सिद्धियों के स्वामी, सफलता देने वाले
- हेरम्ब: शांत, रक्षक और माता-पिता के प्रिय पुत्र
यह भी पढ़ें: आपके बच्चे के लिए 10 प्यारे और यूनिक नाम, जो छू जाए दिल को, जानें अर्थ और महत्व
यह भी पढ़ें: बच्चे को जिद्दी बना सकती हैं माता-पिता की ये 2 आदतें, Parenting Expert ने बताया 90% पेरेंट्स करते हैं गलती
यह भी पढ़ें: घर पर उबटन बनाने का देसी तरीका क्या है? बस इन 4 चीजों से कर लें तैयार, चमक जाएगा चेहरा
यह भी पढ़ें: गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ये 3 फेस स्क्रब, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं