गर्मियों में तेज धूप, पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा पर मुंहासे, टैनिंग, ब्लैकहेड्स और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. खासकर ऑयली और संवेदनशील त्वचा वालों को स्किनकेयर रूटीन में सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसे में कुछ लोग घर पर मौजूद चीजों से फेस स्क्रब तैयार करते हैं. चीनी-शहद, बेसन-दूध और ओट्स-दही से बने स्क्रब त्वचा की सफाई के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. हालांकि, त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार हर स्किन टाइप पर घरेलू स्क्रब एक जैसा असर नहीं करता है. आइए जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका और जरूरी सावधानियां.
चीनी और शहद से बनाएं स्क्रब
जानकारी के अनुसार, एक चम्मच चीनी में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे साफ चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और रगड़ने के बजाय थोड़ी देर बाद पानी से धो लें. शहद त्वचा को नमी देने में मदद कर सकता है, लेकिन चीनी के दाने संवेदनशील त्वचा पर खुरदरे साबित हो सकते हैं. इसलिए इस स्क्रब का इस्तेमाल सावधानी से करें.
ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई
बेसन और दूध का फेस पैक
एक चम्मच बेसन में थोड़ा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इसमें हल्दी की एक चुटकी मिलाई जा सकती है. इसे चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट बााद धो लें. बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद कर सकता है. वहीं, दूध से जलन या एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल न करें. इसे स्क्रब की तरह जोर से रगड़ने से बचें.
ओट्स और दही से तैयार करें स्क्रब
एक चम्मच ओट्स को हल्का दरदरा पीसकर उसमें एक चम्मच ताजा दही मिलाएं. पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से फैलाएं और कुछ मिनट बाद धो लें. ओट्स त्वचा को शांत रखने में मदद कर सकताा है, जबकि दही कुछ लोगों की त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है.
इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान
एक्सपर्ट के अनुसार, किसी भी घरेलू नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. मुंहासे, लालपन या संवेदनशील त्वचा होने पर स्क्रबिंग से समस्या बढ़ सकती है. त्वचा को रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से साफ करें. जलन, खुजली या लालपन होने पर तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें. रोजानाा सनस्क्रीन, मॉइश्चराइजर और पर्याप्त सफाई को स्किनकेयर का हिस्साा बनाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं