Healthy Tips: वर्तमान समय में दिल की बीमारियों से अनेक लोग दोचार हो रहे हैं. आयदिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी खूब वायरल होते हैं जिनमें नाचते-गाते हुए या जिम में कसरत करते हुए किसी को दिल का दौरा पड़ जाता है या स्ट्रोक आ जाता है. ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि क्या हमारा दिल सचमुच स्वस्थ है या नहीं. दिल की सेहत (Heart Health) को दुरुस्त रखने के लिए रोजमर्रा की आदतों का अच्छा होना जरूरी है. यहां ऐसे ही कुछ कामों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए तो दिल की सेहत अच्छी रहती है और दिल सालोंसाल जवां रहता है.
पीले दांतों को दूध सा चमका देंगी रसोई की ये 6 चीजें, जान लीजिए कमाल के नुस्खे यहां
सेहतमंद दिल के लिए आदतें | Habits For Healthy Heart
फाइबर का करें सेवन- खानपान में फाइबर को शामिल करें.
- पूर्ण अनाज, चावल, किनोआ, ओट्स और बार्ली जैसे फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाएं.
- फाइबर के अलावा बी विटामिंस, खनिज जैसे मैग्नीशियम और सेलेनियम के सेवन से पाचन अच्छा रहता है और इसके फायदे दिल को भी मिलते हैं.
- फाइबर ब्लड शुगर और कॉलेस्ट्रोल को कम करने में भी असरदार होता है.
- फल और सब्जियां एक नहीं कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं.
- इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, खनिज, फाइबर और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है.
- फल और सब्जियों को खाने पर दिल की बीमारियां, स्ट्रोक (Stroke) और अन्य रोगों का खतरा कम हता है.
- हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक आयरन और फोलेट से भरपूर होती हैं.
- सिट्रस फ्रूट्स से शरीर को विटामिन सी मिलता है .
- गाजर, टमाटर और बेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते इंफ्लेमेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में असरदार है.
- प्रोटीन मसल्स को रिपेयर करने में और इम्यून फंक्शन को बेहतर करने में असरदार है.
- वेट मैनेजमेंट के लिए लीन प्रोटीन खाया जाता है.
- लो फैट प्रोटीन को खानपान में शामिल करने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है.
- अंडे, चिकन, टोफू और दालों का सेवन किया जा सकता है.
- प्लांट और एनिमल प्रोटीन दोनों को ही डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
- मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसेचुरेटेड फैट्स दिल की सेहत के लिए अच्छे हैं.
- ऑलिव ऑयल, सूखे मेवे, बीज और एवोकाडो गुड फैट्स (Good Fats) के अच्छे स्त्रोत हैं.
- ट्रांस फैट्स या बहुत ज्यादा सैचुरेटेड फैट्स दिल की सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं.
- तली-भुनी चीजों और प्रोसेस्ड फूड्स में ट्रांस फैट्स और सैचुरेटेड फैट्स होते हैं.
- दिल की सेहत को ठीक रखने के लिए ट्रांस फैट्स से दूरी बनाना जरूरी है.
- हर रोजमर्रा में नमक का खूब सेवन करते हैं लेकिन नमक का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है.
- जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स में सॉल्ट की मात्रा ज्यादा होती है.
- ज्यादा नमक डालने के बजाय खाने में हेल्दी मसाले, नींबू का रस और लहसुन वगैरह से स्वाद लाया जा सकता है.
पोशन साइज पर दें ध्यान
- बहुत ज्यादा खाने पर मेटाबॉलिक हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है.
- इससे कॉलेस्ट्रोल भी बढ़ सकता है और वजन में इजाफा होता है.
- मोटापा दिल की दिक्कतों (Heart Problems) के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है.
- ऐसे में पोशन साइज यानी प्लेट में कितना खाना लेकर खाया जा रहा है इसपर ध्यान देना जरूरी है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं