विज्ञापन

होस्टेस, Wi-Fi और एंटरटेनमेंट... केरल की इस बस में मिलती है फ्लाइट जैसी सुविधाएं, जानिए कितनी है टिकट की कीमत

KSRTC की बिजनेस क्लास बस सर्विस में फ्लाइट जैसा एक्सपीरिएंस दिया जा रहा है. इसमें यात्रियों को कंफर्टेबस सीटें, एंटरटेनमेंट के लिए स्क्रीन, बस के अंदर वॉशरूम और बाकी सुविधाएं मिलती हैं.

होस्टेस, Wi-Fi और एंटरटेनमेंट... केरल की इस बस में मिलती है फ्लाइट जैसी सुविधाएं, जानिए कितनी है टिकट की कीमत
बस में फ्लाइट जैसी सुविधाएं
Photo Credit: NDTV

फ्लाइट में होस्टेस, Wi-Fi, एंटरटेनमेंट स्क्रीन और ऑनबोर्ड वॉशरूम जैसी सुविधाएं मिलना काफी आम बात है. लेकिन अगर आपकी अगली बस यात्रा में फ्लाइट जैसी सुविधा मिल जाए तो कैसा रहेगा. इन दिनों केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KSRTC) की बिजनेस क्लास बस सर्विस लोगों का ध्यान खींच रही है. दरअसल, इसमें यात्रियों को प्रीमियम और फ्लाइट जैसा एक्सपीरिएंस दिया जा रहा है. हाल ही में इंस्टाग्राम यूजर अजय जॉनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने केेरल की KSRTC बिजनेस क्लास बस की खास सुविधाएं दिखाईं. वीडियो में कंफर्टेबस सीटें, एंटरटेनमेंट के लिए स्क्रीन, बस के अंदर वॉशरूम और बाकी सुविधाएं नजर आती हैं.

36 सीटें, वाइ-फाई और लग्जरी सुविधाएं

इस बस में यात्रियों की सुविधा के लिए 36 प्रीमियम रिक्लाइनिंग सीटें हैं, जिन पर आराम से बैठकर सफर कियाा जा सकता है. हर सीट के साथ पर्सनल एंटरटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है, जिससे यात्री यात्रा के दौरान अपनी पसंद का मनोरंजन कर सकते हैं. बस में एक छोटा पैंट्री एरिया भी है, जिसमें मिनी रेफ्रिजरेटर और कॉफी मेकर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसके अलावा यात्रियों के लिए USB चार्जिंग पोर्ट और पूरी यात्रा के दौरान मुफ्त Wi-Fi की सुविधा भी दी जाती है, जिससे सफर और भी आरामदायक और सुविधाजनक हो जाता है.

क्या है बस का रूट और स्टॉप?

ये बस केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KSRTC) द्वारा संचालित की जाती है. ये प्रीमियम बस तिरुवनंतपुरम और कोच्चि (एर्नाकुलम) के बीच चलती है. रूट के अनुसार ये लगभग 200 से 227 किलोमीटर की दूरी तय करती है. टाइमिंग की बात करें तो बस सुबह 5:30 बजे तिरुवनंतपुरम से रवााना होती है और कोल्लम आयाथिल, अलप्पुझा कोमाडी और हाई कोर्ट होते हुए सुबह 9:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचती है. वहीं, वापसी में ये बस शाम 5:30 बजे एर्नाकुलम से निकलती है और उसी रूट से होते हुए रात 9:30 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचती है. ये प्रीमियम सर्विस सोमवार से शुक्रवार तक उपलब्ध रहती है.

क्या है टिकट की कीमत?

तिरुवनंतपुरम से एर्नाकुलम रूट पर चलने वाली इस बिजनेस क्लास बस का टिकट किराया 671 रुपये है. यात्री KSRTC Swift के ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए इस प्रीमियम बस सर्विस की टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा टिकट रिजर्वेशन की सुविधा WhatsApp नंबर 9447071021 पर भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Dandiya Nights 2026: दिल्ली-NCR में यहां होगी गरबा-डांडिया की धूम, दोस्तों-परिवार संग ऐसे बनाएं घूमने का प्लान

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में है घूमने का प्लान? इन आसान तरीकों से करें ट्रिप की प्लानिंग, खर्च भी रहेगा कंट्रोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com