नवरात्रि सिर्फ पूजा-पाठ का त्योहार नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ बाहर निकलने और त्योहार की रौनक महसूस करने का भी मौका है. इस बार दिल्ली-NCR में कई जगह गरबा और डांडिया नाइट्स आयोजित होने जा रही हैं. अगर आप इस नवरात्रि कुछ अलग करने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. जनकपुरी के दिल्ली हाट में 11 से 18 अक्टूबर तक डांडिया नाइट (3.0 Dandiya Night 3.0), टैगोर गार्डन के पैसिफिक मॉल में 16 से 18 अक्टूबर तक पैसिफिक डांडिया नाइट्स और पितमपुरा में 17-18 अक्टूबर को गरबा वर्स 1.0 का आयोजन होगा. इसके अलावा, गार्डन गैलेरिया मॉल (Garden Galleria Mall) के रूबरू में 11 से 19 अक्टूबर तक डांडिया नाइट आयोजित की जाएगी.
दिल्ली में इन जगहों पर दिखेगी नवरात्रि की रौनक
दिल्ली में रास डांडिया नाइट (RAAS Dandiya Night) का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर तक राजघाट गांधी दर्शन में होगा. इसी तरह शुभारंभ 2026 (Shubharambh 2026) 16 से 18 अक्टूबर तक भारत मंडपम में आयोजित होगा. डांडिया रीबॉर्न 2026 (Dandiya Reborn 2026) 11 और 12 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में शाम 5:30 से रात 9:30 बजे तक होगा. अगर आप खुले और ऐतिहासिक माहौल में गरबा का आनंद लेना चाहते हैं तो ग्लोबल गरबा फेस्टिवल (Global Garba Festival) 15 से 19 अक्टूबर तक पुराना किलाा में आयोजित होगा. इसके अलावा, जनकपुरी के दिल्ली हाट में 11 से 18 अक्टूबर तक डांडिया नाइट (3.0 Dandiya Night 3.0), टैगोर गार्डन के पैसिफिक मॉल में 16 से 18 अक्टूबर तक पैसिफिक डांडिया नाइट्स और पितमपुरा में 17-18 अक्टूबर को गरबा वर्स 1.0 का आयोजन होगा. द्वारका में 11 से 20 अक्टूबर तक डांडिया नाइट 2026 भी आयोजित की जाएगी.
गुरुग्राम में दोस्तों के साथ बना सकते हैं प्लान
जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम जाने का प्लान है तो यहां भी कई विकल्प मिलेंगे. सेक्टर 29 के जिमखाना क्लब में 17 अक्टूबर को डांडिया रास: तारों के नीचे होगा. बलियावास स्थित वन 7 स्पोर्ट्स पार्क में भी 17 अक्टूबर को गरबा की रात 2.0 आयोजित होगी. इसके अलावा सुशांत लोक में व्यपजी नवरात्रि उत्सव (Sushant Lok में Vypzee Navratri Utsav) 11 अक्टूबर से शुरू होगा. गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेवन बैरल ब्रू-पब (Seven Barrel Brewpub) में 14 अक्टूबर को भव्य डांडिया उत्सव, जबकि पालम विहार में 17 अक्टूबर को बॉलीवुड डांडियाा रास का आयोजन होगा.
ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में है घूमने का प्लान? इन आसान तरीकों से करें ट्रिप की प्लानिंग, खर्च भी रहेगा कंट्रोल
नोएडा में भी मिलेंगे कई गरबा-डांडिया विकल्प
नोएडा में 16 से 18 अक्टूबर तक सेक्टर 104 में डॉन टू डस्क डांडिया नाइट (Dawn 2 Dusk Dandiya Night) आयोजित होगी. हाजीपुर में 11 से 19 अक्टूबर तक डांडिया नाइट्स ताहिया चलेगी. वहीं वर्ल्ड्स ऑफ वंडर (Worlds of Wonder) में 16 से 18 अक्टूबर तक ग्रेट इंडियन गरबा फेस्ट का आयोजन होगा. सेक्टर 62 स्थित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी केंद्र (International Trade Expo Centre) में 16 से 18 अक्टूबर तक डांडिया धमाल 2026 फीट सपना चौधरी (Dandiya Dhamaal 2026 ft. Sapna Chaudhary) आयोजित होगी. सेक्टर 39 में 17-18 अक्टूबर को भव्य गरबा उत्सव और नगला नगली स्थित Ikigai Farm में 17-18 अक्टूबर को Ikigai Dandiya Nights होंगी. गार्डन गैलेरियाा मॉल (Garden Galleria Mall) के रूबरू में 11 से 19 अक्टूबर तक डांडिया नाइट आयोजित की जाएगी.
सिर्फ डांडिया नहीं पूरा दिन बनाएं यादगार
ट्रैवल एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसे आयोजनों को केवल कुछ घंटों की डांडिया नाइट के तौर पर देखने के बजाय डे-आउटिंग प्लान की तरह बनाया जा सकता है. परिवार के साथ जाने वाले लोग कार्यक्रम के आसपास के बाजाार, फूड स्ट्रीट या स्थानीय घूमने की जगहों को भी प्लान में शामिल कर सकते हैं. दोस्तों के साथ जा रहे हैं तो पहले से पार्किंग, मेट्रो कनेक्टिविटी और वापसी के साधन की जानकारी रखना बेहतर रहेगाा.
ये भी पढ़ें- दिल्ली से लैंडोर कैसे जाएं? 5 घंटे की दूरी पर ये सुंदर हिल स्टेशन, जानें लैंडोर में कहां-कहां जाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं