Weight Loss Tips: वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है. रेगुलर वर्कआउट, अच्छी डाइट और न जाने कितना कुछ लोगों को वेट लॉस के लिए करना पड़ता है. लेकिन वजन कम करने का सफर हर किसी के लिए अलग होता है. जो तरीका एक व्यक्ति के लिए काम करता है, जरूरी नहीं कि वही दूसरे के लिए भी उतना ही असरदार हो. कई लोगों को वर्कआउट से तुरंत फायदा देखने को मिलता है, वहीं कुछ लोग महीनों तक वर्कआउट कर लें, तब भी वेट लॉस नहीं होता है. हाल ही में 20 किलो वजन कम कर चुकीं शावनी गोयल ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनके वजन घटाने के सफर में किन आदतों और छोटे-छोटे बदलावों ने सबसे ज्यादा मदद की.
वेट लॉस के लिए टिप्स
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में शावनी ने कहा, 'अगर मेरा घटाया हुआ 20 किलो वजन फिर से बढ़ जाए, तो मैं शुरुआत से दोबारा वजन कम करने के लिए बिल्कुल यही चीजें करूंगी'. इसके साथ ही उन्होंने अपने कुछ खास टिप्स भी बताए, जो उनके अनुसार वजन घटाने की शुरुआत करने वालों के लिए काफी मददगार हो सकती हैं.
1. हर दिन 10,000 कदम
वेट लॉस के लिए रोजाना 10 हजार कदम चलना काफी अच्छी शुरुआत हो सकती है. आपके चलने की स्पीड और वजन के अनुसार इससे 300 से 500 कैलोरी बर्न हो सकती है. हालांकि, 10 हजार कदम चलना वजन कम करने की गारंटी नहीं देता है. इसके लिए आपको कैलोरी की मात्रा पर भी ध्यान देना होगा.
2. हफ्ते में कम से कम चार बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है, जिससे वेट लॉस में सहायता मिलती है. दरअसल, जब शरीर में मसल्स बढ़ती हैं, तो शरीर में कैलोरी ज्यादा बर्न होती है.
3. 2.5 से 3 लीटर पानी
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से ओवरईटिंग कम होती है. वेट लॉस के लिए आप कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और कॉफी की जगह पानी पीना शुरू कर दें. यह एक बदलाव रोजाना की कैलोरी कम करने में मदद कर सकता है.
4. हर सिंगल मील में प्रोटीन
मील में प्रोटीन शामिल करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. साथ ही प्रोटीन वेट लॉस के दौरान मसल्स को प्रिजर्व रखने में भी मदद करता है.
5. हर दिन कम से कम 8 घंटे की नींद
रोजाना पर्याप्त नींद लेने से भूख कंट्रोल होती है. वहीं, अगर लगातार कम नींद ली जाए तो अगले दिन ज्यादा भूख लग सकती है और भूख भी ज्यादा बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: टाइल की लाइनों की गंदगी और दाग नेचुरली कैसे साफ करें, ये है 5 आसान तरीके, एकदम चमक उठेगी टाइल्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं