बरसात या उमस के मौसम में चीनी के डिब्बे में नमी पहुंचने से चीनी गीली होकर आपस में चिपकने लगती है. ऐसे में बार-बार जमा चीनी तोड़ने की परेशानी होती है. किचन में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से चीनी को सूखा रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि, सबसे जरूरी है कि चीनी को साफ और पूरी तरह सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखा जाए.
एयरटाइट डिब्बा है सबसे जरूरी
जानकारी के अनुसार, चीनी को नमी से बचाने के लिए सबसे पहले सही कंटेनर चुनें. कांच या अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट प्लास्टिक कंटेनर में चीनी रखें. हर बार इस्तेमाल के बााद ढक्कन अच्छी तरह बंद करें और गीला चम्मच डिब्बे में बिल्कुल न डालें.
चावल की पोटली आएगी काम
बता दें कि एक साफ सूती कपड़े में एक चम्मच कच्चे चावल बांधकर छोटी पोटली बना लें. इसे चीनी के डिब्बे में रखाा जा सकता है. चावल नमी सोखने में मदद करता है और चीनी को सूखा रखने में सहाायक हो सकता है.
यह भी पढ़ें: सफेद कपड़ों पर लग गया है दूसरे कपड़े का रंग? इस आसान ट्रिक से करें साफ, दिखेगा नया जैसा
लौंग से मिले दोहरा फायदा
जानकारे लिए बता दें कि चीनी के डिब्बे में 5-7 साबुत लौंग रखने का घरेलू तरीका भी अपनाया जाताा है. लौंग की तेज खुशबू चींटियों को दूर रखने में मदद कर सकती है. ध्यान रखें कि लौंग साफ और पूरी तरह सूखी हो.
टिश्यू पेपर का आसान हैक
इसके अलावा, डिब्बे की तली में साफ और सूखा टिश्यू पेपर या ब्लॉटिंग पेपर बिछाकर उसके ऊपर चीनी रखें. यह अतिरिक्त नमी सोखने में मदद करर सकता है. पेपर गीला लगे तो उसे तुरंत बदल दें.
सूखे राजमा के दाने भी आजमाएं
बता दें कि चावल की पोटली के विकल्प के तौर पर कुछ लोग 8-10 सूखे राजमा के दाने चीनी में रखते हैं. हालांकि, इन्हें इस्तेमाल करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि दाने बिल्कुल सूखे और सााफ हों. सबसे प्रभावी उपाय फिर भी एयरटाइट डिब्बा, सूखा चम्मच और नमी से बचाव है.
यह भी पढ़ें: दाल में घुन लगने से कैसे रोकें? ये एक सस्ती चीज डालने से महीनों तक नहीं होगी खराब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं