- लंबे बालों के लिए बनाएं ये हेयर मास्क.
- तेजी से बढ़ने लगेंगे बाल.
- केले से भी बन सकता है हेयर पैक.
Hair Care: लंबे और घने बाल भला किसे अच्छे नहीं लगते. लेकिन, कम ही लोग हैं जो यह कह पाते हैं कि उनके बाल बिना झड़े बढ़े जा रहे हैं. असल में लगातार टूटते बालों (Hair Fall) के कारण लंबे और घने बाल पाने का सपना अक्सर सपना ही रह जाता है. पर कहते हैं ना हर मुश्किल का कोई तोड़ जरूर होता है. घर में ऐसी कई चीजें हैं जिनसे तैयार होने वाले हेयर पैक या हेयर मास्क (Hair Mask) बालों को चमक, पोषण और सौन्दर्य देते हैं. इन हेयर पैक को लगाने पर बाल कई गुना लंबे हो सकते हैं. आइए जानें हेयर ग्रोथ (Hair Growth) के लिए इन्हें किस तरह और किन चीजों से तैयार किया जाता है.
बाल बढ़ाने के लिए हेयर पैक | Hair Pack For Hair Growth
केले का मास्क
केले के हेयर मास्क (Banana Hair Mask) से बालों को विटामिन, प्रोटीन और खनिज मिलते हैं जो बालों की सेहत के लिए अच्छे साबित होते हैं. इस मास्क को बनाने के लिए केला लें और उसे अच्छे से मसल लें. अब इसमें दूध मिलाएं और इसे बालों पर लगाने लायक पतला कर लें. लगभग आधे घंटे तक लगाए रखने के बाद बालों को अच्छी तरह धो लें.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
एवोकाडो बालों के लिए चमत्कारी मास्क साबित हो सकता है. यह सिर्फ भारत में इस्तेमाल होने वाला नुस्खा ही नहीं है बल्कि पॉप सिंगर कार्डी बी (Cardi B) भी एवोकाडो (Avocado) से बने मास्क को बालों पर लगाती हुई नजर आई थीं. इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको एवोकाडो, केला और ऑलिव ऑयल की आवश्यकता होगी. सबसे पहले केले और एवोकाडो को साथ में मैश कर लें और अब इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं. अपने बालों में अच्छे से इस मास्क को लगाने के बाद आधे घंटे तक सिर में रखें. आखिर में शैंपू से सिर धोकर बालों को साफ कर लें.
अलसी के बीज का मास्कअलसी के बीजों (Flaxseeds) को बालों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है और इसका हेयर जेल के रूप में भी इस्तेमाल होता है. अलसी के बीजों से हेयर पैक बनाने के लिए आपको रातभर अलसी के बीजों को भिगोकर रखना होगा. अगली सुबह इन भीगे हुए बीजों में 2 कप पानी मिलाकर उबालें और गाढ़ा होने पर आधा नींबू निचौड़ लें. कुछ देर बाद गैस बंद करें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें. तैयार मास्क को अपने बालों में जड़ से सिरों तक लगाएं और आधे घंटे बाद सिर धो लें. इसे हफ्ते में 2 बार भी लगाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं