- केला भूख तो मिटाता ही है.
- साथ ही तुरंत एनर्जी भी देता है.
- केला दिल और पाचन को भी सही बनाए रखता है.
Banana Health Benefits : बॉडी को हेल्दी रखने में केला (Banana) रामबाण की तरह काम करता है. एनर्जी से भरपूर इस फल को खाने से कई तरह की बीमारियां शरीर से दूर हो जाती हैं. हर मौसम में केला खाना फायदेमंद Banana Benefits) माना जाता है. इसमें विटामिन सी, डाइटेरी फाइबर और मैग्नीज के साथ विटामिन बी6 पाया जाता है. यह एक फैट फ्री, कोलेस्ट्रॉल फ्री फल माना जाता है. इसे एनर्जी का पावरहाउस भी कहते हैं. आइए जानते हैं केले खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं.
रकुल प्रीत सिंह की ऑलिव स्ट्राइप्ड शर्ट और हाई वेस्ट शॉर्ट्स समर के लिए है परफेक्ट

Photo Credit: iStock
केला खाने के फायदे (Benefits of Eating Banana)
डाइजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त रखता है
केला पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, केले में मिलने वाला स्टार्च पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. यह गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है. यह एंटी एसिड फल भी है. सीने में जलन की समस्या होने पर इसका सेवन फायदा पहुंचा सकता है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
क्या आप भी रोटी को तवे की बजाए सीधे गैस की आंच पर सेंकती हैं, तो जानिए इसके नुकसान
वजन घटाने में मददगार
अगर आपका वजन ज्यादा बढ़ गया है और आप उसे कम करना चाहते हैं तो केला काफी फायदेमंद हो सकता है. केला फाइबर का अच्छा सोर्स है. यह स्टार्च से भी भरपूर फल है. ब्रेकफास्ट में केला खाने से देर तक भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल रह सकता है.

हार्ट की हेल्थ को रखता है दुरुस्त
केले में पोटैशियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. यह हार्ट की हेल्थ का अच्छी तरह ख्याल रखता है. केला ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. हर दिन अगर आप केले खाते हैं तो आपको दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो ता है.

Photo Credit: iStock
एनर्जी का पावर हाउस
अगर आप केले का सेवन करते हैं तो हमेशा एनर्जी से भरपूर रहते हैं. केले में तीन नेचुरल शुगर सूक्रोस, फ्रुक्टोस और ग्लूकोस पाया जाता है, जो बॉडी को फैट फ्री और कोलेस्ट्रॉल फ्री रखकर एनर्जी से भर देता है. यही कारण है कि एशलीट्स और स्पोर्टपर्सन केले का सेवन ज्यादा करते हैं.
किडनी के लिए बेहतर
केला पोटैशियम का एक अच्छा सोर्स होता है. एक मीडियम साइज के केले में ही इतना पोटैशियम होता है, जो आपकी एक दिन की पोटैशियम आवश्यकताओं का 10 प्रतिशत तक पूरा कर देता है, इसलिए यह फल किडनी के लिए फायदेमंद बताया जाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
रवीना टंडन को मिला पद्मश्री, राष्टपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानितNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं