Roti facts : कुछ लोग रोटी को तवे की बजाए सीधे गैस की आंच पर सेंकना शुरू कर देते हैं. असल में गैस पर सिकने के बाद यह खाने में कुरकुरी लगती है, एक की बजाय दो रोटी खा लेते हैं. इसलिए अधिकतर गृहणियां रोटी सेकने का यह तरीका अपनाती हैं. लेकिन स्वाद कई बार सेहत पर भारी पड़ जाता है. रोटी को इस तरह से सेंकना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. लेख में आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप रोटी सेंकने के तरीके में बदलाव करें. क्योंकि ऐसे रोटी खाना केवल आपको ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की सेहत को खराब कर सकता है. जानिए यहां क्या है रोटी बनाने का सही तरीका.
रोटी गैस की आंच पर सीधे सेंकने के नुकसान
Skin से दाग धब्बे को हटाने है तो इस तरीके से इस्तेमाल करें मुलेठी, चेहरे पर बना रहेगा निखार
- जार्नल एन्वायरमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में हाल ही में प्रकाशित हुए एक शोध के अनुसार इस तरीके से रोटी सेंकने से एयर पोल्यूटेंट निकलती है जिसे डब्ल्यूएचओ (WHO) ने हानिकारक बताया है. उन पॉल्यूटेंट एयर का नाम कार्बन मोनो ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड है.
- फूड स्टैंडर्ड ऑस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड के वैज्ञानिक डॉ. पॉल ब्रेंट द्वारा प्रकाशित रिसर्च (2011) में बताया गया है कि सीधे आंच पर सेंकने से कार्सिनोजेनिक रसायन का उत्सर्जन होता है जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है. हालांकि अभी पूर्ण रूप से नहीं कहा जा सकता है सीधे आंच पर सीकी रोटी सेहत को नुकसान पहुंचाती है. अभी इस पर और शोध की जरूरत है.
- लेकिन अब तक की रिसर्च को देखा जाए तो इस तरीके से रोटी सेंककर खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, तो कोशिश करें तवे पर ही रोटी सेंके. सावधानी बरतने में ही समझदारी है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
प्रियंका चोपड़ा बोलीं, बॉलीवुड में मुझे कुछ लोगों ने किनारे कर दिया था, मैंने उन्हें माफ किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं