- ऑलिव आउटफिट में रकुल प्रीत सिंह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं
- रकुल प्रीत सिंह का हर स्टाइल कमाल का होता है
- समर सीज़न के लिए परफेक्ट है रकुल प्रीत सिंह की ये ड्रेस
रकुल प्रीत सिंह अपने फैशन स्टाइल से हमेशा हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं. रकुल जानती हैं कि उन्हें अपने आउटफिट को किस तरह से स्टाइल करना है. हाल ही में एक्ट्रेस को एक इवेंट में देखा गया था, इस इवेंट में उनके आउटफिट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. उन्होंने ऑलिव कलर आउटफिट में एक शानदार स्टेटमेंट दिया था, जिसे हम गर्मियों के दिनों के लिए बुकमार्क कर सकते हैं. एक्ट्रेस रकुल ने एक स्ट्राइप शर्ट को हाई-वेस्ट वाले शॉर्ट्स के साथ जोड़ा था, जिसमें स्नेक प्रिंट था. वहीं उनके कंटेम्पररी नेकलेस ने लुक को फेमिनिन टच दिया.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
रकुल प्रीत सिंह शानदार लुक देने में कभी असफल नहीं रही हैं. उनके इंस्टाग्राम पर उनके फैशनेबल आउटफिट्स की कई तस्वीरें हैं. चाहे उनका आउटफिट ट्रेंडी हो या एथनिक, वह हर तरह से खुद को फैशन दीवा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं. हाल ही में, उन्हें एक कूल ब्लैक को-ऑर्ड सेट में देखा गया था, जिसमें स्ट्रैपलेस कॉर्सेट डिटेलिंग थी और स्लीक थ्रेड डिटेल्स ने लुक में चार चांद लगा दिया था.
अगर आप भी समर में फैशनेबल दिखना चाहती हैं तो आप एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उनकी पेप्पी पीच ड्रेस समर के लिए एकदम परफेक्ट है. इस पीच कटआउट ड्रेस में रकुल कमाल की लग रही थीं. उनकी ये ड्रेस वन-शोल्डर स्टाइल और थाई-हाई स्लिट के साथ थी जिसने उनके ओम्फ फैक्टर को बढ़ा दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं