विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2025

बीमार इंसान को देखकर क्या आपको भी आने लगती है ऐसी फीलिंग्स, सामने आई चौंकाने वाली रिसर्च

बीमार इंसान को देखकर ही दिमाग और इम्यून सिस्टम अलर्ट हो जाते हैं. ये रिसर्च साबित करती है कि, हमारा शरीर खतरे को पहचानने और उस पर तुरंत प्रतिक्रिया देने में बेहद स्मार्ट है.

बीमार इंसान को देखकर क्या आपको भी आने लगती है ऐसी फीलिंग्स, सामने आई चौंकाने वाली रिसर्च
बीमार इंसान को देखते ही शरीर बजा देता है 'साइलेंट अलार्म'

Immune system response: क्या आपने कभी महसूस किया है कि, किसी बीमार इंसान को देखकर अचानक हल्की बेचैनी या सतर्कता सी होने लगती है? साइंटिस्ट्स का कहना है कि ये केवल आपकी सोच नहीं, बल्कि आपका इम्यून सिस्टम सच में अलर्ट हो जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

रिसर्च कैसे की गई? (sickness perception)

स्विट्ज़रलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ लॉज़ेन की इम्यूनोलॉजिस्ट सारा त्राबानेल्ली और उनकी टीम ने 248 स्वस्थ लोगों पर वर्चुअल रियलिटी (VR) टेक्नॉलॉजी के जरिए एक्सपेरिमेंट किया. लोगों को VR हेडसेट पहनाकर बीमार और स्वस्थ इंसानों के अवतार दिखाए गए. बीमार अवतार में बुखार जैसे रैश, थका चेहरा और कमजोर बॉडी लैंग्वेज थी.

Latest and Breaking News on NDTV

दिमाग और इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया (virtual reality experiment)

जैसे ही लोगों ने बीमार अवतार देखा, उनके दिमाग ने तुरंत खास पैटर्न में प्रतिक्रिया दी.
इननेट लिम्फॉइड सेल्स (ILCs) नाम के इम्यून कोशिकाएं खून में बढ़ने लगीं.
ये वही कोशिकाएं हैं, जो असली इन्फेक्शन के दौरान एक्टिव होती हैं.
हैरानी की बात यह रही कि सिर्फ बीमार चेहरा देखने पर ही सिस्टम अलर्ट हुआ, जबकि स्वस्थ चेहरे पर कोई असर नहीं पड़ा.

Latest and Breaking News on NDTV

ब्रेन और इम्यून सिस्टम का कनेक्शन (beemar insaan dekhkar immune system alert)

रिसर्च में पाया गया कि बीमार चेहरा देखते ही हाइपोथैलेमस नाम का दिमागी हिस्सा सबसे ज्यादा एक्टिव हुआ. यही हिस्सा दिमाग और इम्यून सिस्टम के बीच संदेश पहुंचाता है. इतना ही नहीं, कुछ दिमागी हिस्से वैसे ही एक्टिव हुए जैसे फ्लू वैक्सीन लेने के बाद होते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

टच टेस्ट ने किया और साफ (VR research Switzerland)

एक टेस्ट में जब लोगों के चेहरे को हल्का छुआ गया और उसी समय उन्होंने बीमार चेहरा देखा था, तो उन्होंने तुरंत बटन दबा दिया. इसका मतलब था कि दिमाग पहले से 'रेडी टू रिएक्ट' मोड में चला गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

शरीर ऐसा क्यों करता है? (infection alert system)

ये हमारे शरीर का प्राकृतिक फाइट-या-फ्लाइट सिस्टम है. जब दिमाग को लगता है कि कोई खतरा (जैसे बीमारी का रिस्क) पास आ रहा है, तो वह तुरंत इम्यून सिस्टम को तैयार कर देता है. साइंटिस्ट्स के अनुसार, इंसानों में इन्फेक्शन का खतरा सिर्फ छूने से नहीं, बल्कि देखने भर से भी अलर्ट शुरू हो सकता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sickness Perception, Immune System Response, Brain Threat Detection, Lifestyle, Healthy Lifestyle, Virtual Reality Experiment, Innate Lymphoid Cells, Infection Alert System, Human Immune Behavior, VR Illness Study, Immune System Research, Brain Immune Connection, VR Health Study, Sickness Alert Body, Human Body Reaction, Beemar Insaan Dekhkar Immune System Alert, Dimaag Aur Immunity Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com