किसी भी स्किन केयर की बात आती है तो सबसे पहले महिलाओं का ध्यान ही आता है, क्योंकि सबको लगता है कि स्किन केयर सिर्फ महिलाएं ही करती हैं. महिलाएं स्किन का ध्यान ज्यादा रखती हैं. अक्सर पुरुषों को लगता है कि चेहरे की देखभाल करना जरूरी नहीं है या इसके लिए बहुत सारे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने पड़ते हैं. यही कारण है कि पुरुष स्किन केयर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते. हालांकि, ऐसा नहीं है. हेल्दी स्किन के लिए सही देखभाल हर किसी के लिए जरूरी है. धूप, धूल, प्रदूषण, पसीना और रोजाना शेविंग करने से पुरुषों की त्वचा पर भी असर पड़ता है और स्किन पर टैनिंग, मुंहासे या रूखापन बढ़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं पुरुषों के लिए सिर्फ पानी से चेहरा धोना ही काफी नहीं और पुरुषों का अपनी स्किन का कैसे ध्यान रखना चाहिए.
फेस वॉश करें
पुरुषों की स्किन पर ज्यादा तेल बनता है, जिससे चेहरा चिपचिपा दिखता है. ऐसे में पुरुषों के फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे स्किन की गंदगी और एक्स्ट्रा तेल साफ हो जाता है. हर दिन कम से कम 1 बार फेस वॉश करना चाहिए.
स्क्रब
पुरुषों का भी स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए. स्क्रब चेहरे पर जमा मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए एक्सफोलिएशन मददगार हो सकता है. ये बंद रोमछिद्रों और ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि, रोज स्क्रब नहीं करना चाहिए. ज्यादा स्क्रब से स्किन में जलन हो सकती है.
मॉइस्चराइजर लगाएं
कई पुरुष को लगता है कि मॉइस्चराइजर लगाने से चेहरा ऑयली हो जाएगा, लेकिन सही मॉइस्चराइजर स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है. ड्राई स्किन वालों को मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए. इसके अलावा शेविंग के बाद मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन को आराम मिल सकता है.
सनस्क्रीन
पुरुषों को भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए. सनस्क्रीन धूप से बनाने का काम करती है. ये टैनिंग से बचाने का काम करती है. अगर, आप दिनभर बाहर रहते हैं तो आपके लिए सनस्क्रीन बहुत असरदार साबित होगी.
यह भी पढ़ें:- अरंडी या नारियल का तेल, सर्दियों में बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा तेल अच्छा है?
यह भी पढ़ें:- कच्चा दूध, केसर और नारियल तेल, 56 साल की खुशबू सुंदर ऐसे रखती हैं अपनी स्किन को जवान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं