विज्ञापन

स्किन को बनाना है चमकदार? अपनाएं सबसे आसान 3-स्टेप नाइट स्किनकेयर रुटीन, त्वचा करेगी ग्लो

आज हम आपको 3 स्टेप नाइट स्किनकेयर रुटीन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप चमकदार और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. इसकी जानकारी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गुरवीन वराइच ने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है.

स्किन को बनाना है चमकदार? अपनाएं सबसे आसान 3-स्टेप नाइट स्किनकेयर रुटीन, त्वचा करेगी ग्लो
3 स्टेप स्किनकेयर रुटीन
Photo Credit: NDTV

हर किसी की चाहत होती है उसकी त्वचा चमकती रहे और किसी भी तरह का दाग-धब्बा न रहे. लेकिन प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण त्वचा पर झुर्रियां, पिंपल्स आना शुरू हो जाते हैं, जिससे खूबसूरती में फीकापन आने लगता है. इसके लिए कई लोग बाजार में मिलने वाले महेंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना शुरू देते हैं. लेकिन इनसे मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता है. ऐसे में आपके लिए एक सिंपल नाइट स्किनकेयर रुटीन मददगार हो सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 स्टेप नाइट स्किनकेयर रुटीन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप चमकदार और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. इसकी जानकारी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गुरवीन वराइच ने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है. 

नाइट स्किनकेयर क्यों है जरूरी?

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं कि रात का स्किनकेयर रूटीन स्किन की देखभाल के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. सुबह का रुटीन स्किन को सुरक्षित रखने के लिए होता है, जबकि असली सुधार रात के दौरान होता हैै. आइए जानते हैं सबसे आसान 3 स्टेप स्किनकेयर रुटीन.

स्टेप 1: क्लींजिंग

रात में स्किन की क्लींजिंग करना किसी भी स्किनकेयर रूटीन का पहला और सबसे जरूरी स्टेप होता है. इससे चेहरे पर जमी गंदगी, धूल, प्रदूषण और अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है. डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, सुबह के मुताबिक रात में चेहरा साफ करना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि दिनभर त्वचा पर जमा धूल-मिट्टी, प्रदूषण, सनस्क्रीन और मेकअप को हटाना जरूरी होता है. उन्होंने सलाह दी कि अगर आपने पूरे दिन मेकअप लगाया है, तो रात में चेहरे को दो बार साफ करें. इससे त्वचा पर कोई गंदगी नहीं बचती और स्किनकेेयर प्रोडक्ट्स त्वचा के अंदर बेहतर तरीके से पहुंचकर उसे पोषण देते हैं.

स्टेप 2: ट्रीट

रात का स्किनकेयर रूटीन स्किन की समस्याओं को कम करने में मदद करता है. दूसरा स्टेप ऐसे प्रोडक्ट्स लगाने का होता है जो स्किन को रिपेयर और बेहतर बनाने में मदद करें. रात के समय इन प्रोडक्ट्स को काम करने के लिए काफी समय मिलता है, क्योंकि उस दौरान धूप, प्रदूषण और असर नहीं होता. एक्सपर्ट के अनुसार इसके लिए आप रेटिनॉइड्स, AHA और हायलूरोनिक एसिड जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि हफ्ते के अलग-अलग दिनों में इन एक्टिव इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स को बारी-बारी से इस्तेमाल किया जाा सकता है.

स्टेप 3: मॉइस्चराइजर

आखिरी और सबसे जरूरी स्टेप है मॉइस्चराइजर लगाना. एक अच्छा मॉइस्चराइजर स्किन में नमी को बनाए रखने के साथ-साथ पहले लगाए गए प्रोडक्ट्स को भी त्वचा में लॉक करने में मदद करता है. एक्सपर्ट बताती हैं कि ऐसा मॉइस्चराइजर चुनें जिसमें सेरामाइड्स, पैंथेनॉल या स्क्वालेन जैसे तत्व मौजूद हों. 

यह भी पढ़ें: किस स्किन के लिए कौन सा सीरम रहेगा अच्छा? एक्सपर्ट से जानिए Serum खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें: Homemade Facewash: घर पर बनाएं ये नेचुरल फेसवॉश, झुर्रियां, रूखापन, पिंपल्स और टैनिंग से मिलेगी राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare Routine, Lifestyle News, Beauty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com