विज्ञापन

अहमदाबाद से करें दुबई तक का सफर... IRCTC लाया टूर पैकेज, जानिए कीमत समेत जरूरी डिटेल्स

IRCTC यात्रियों के लिए 5 दिन और 4 रात का दुबई-अबू धाबी टूर पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज में दुबई के कई फेमस टूरिस्ट प्लेस और धार्मिक स्थल घूमने का मौका मिलेगा.

अहमदाबाद से करें दुबई तक का सफर... IRCTC लाया टूर पैकेज, जानिए कीमत समेत जरूरी डिटेल्स
आईआरसीटीसी का टूर पैकेज
Photo Credit: NDTV

IRCTC Tour Package: अगर आप दुबई घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) ने 5 दिन और 4 रात का दुबई-अबू धाबी टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज के जरिए आप यूएई की फेमस टूरिस्ट प्लेस घूम सकेंगे. खास बात ये है कि इस पैकेज में होटल में ठहरने और घूमने-फिरने की पूरी व्यवस्था पहले से शामिल होगी, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और छुट्टियों का पूरा मजा लिया जा सकेगाा. आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की कीमत समेत जरूरी डिटेल्स के बारे में...

कब से कब तक रहेगा टूर?

IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ये यात्रा 21 नवंबर 2026 को अहमदाबाद से शारजाह के लिए एयर अरेबिया की फ्लाइट से शुरू होगी. वहीं, इस टूर का समापन 26 नवंबर 2026 को होगा और इसी दिन सभी यात्री शारजाह सेे अहमदाबाद वापस लौटेंगे.

कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका?

इस टूर पैकेज में दुबई के कई फेमस टूरिस्ट प्लेस को देखने का मौका मिलेगा. यात्री मिरेकल गार्डन, जुमेराह, बुर्ज अल अरब, गोल्ड सुक, स्पाइस सुक, डेजर्ट सफारी और दुबई म्यूजियम जैसी जगहों पर घूम सकेंगे. इसके अलावा, यात्री अबू धाबी के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल जैसे बीएपीएस हिंदू मंदिर और भव्य शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में भी घूम सकेंगे.

पैकेज में क्या-क्या रहेगा शामिल?

यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी. इसमें अहमदाबाद से शारजाह और शारजाह से अहमदाबाद तक इकोनॉमी क्लास की रिटर्न फ्लाइट टिकट शामिल है. वहींं, ठहरने के लिए दुबई के 3-स्टार होटल में 4 रातों के लिए व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा, पूरे टूर के दौरान एसी व्हीकल से ट्रांसफर और साइटसीइंग भी शामिल है. इसके अलावा मील्स में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर शामिल हैं. साथ ही यात्रियों को हर एक लीटर पानी की बोतल, दुबई वीजा, टूर गाइड/एस्कॉर्ट, 70 वर्ष तक के यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस, टूरिज्म टैक्स और जीएसटी की सुविधा भी मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: पुरी-गंगासागर-बैद्यनाथ धाम यात्रा करनी है? IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानिए कीमत समेत जरूरी डिटेल्स

क्या है पैकेज की कीमत?

IRCTC के इस दुबई-अबू धाबी टूर पैकेज की कीमत शेयरिंग के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क 92,200 रुपये है, डबल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति 94,600 रुपये देने होंगे. वहीं, अगर कोई यात्री सिंगल रूम लेना चाहता है, तो उसे 1,11,850 रुपये खर्च करने होंगे. इसके अलावा बच्चों के लिए भी अलग से कीमत तय की गई है. 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए अतिरिक्त बेड के साथ पैकेज की कीमत 90,900 रुपये है. वहीं, बिना बेड पैकेज की कीमत 80,400 रुपये रखी गई है. साथ ही 2 से 4 साल की उम्र के बच्चों के लिए बिना बेड पैकेज की कीमत 45,300 रुपये है.

टूर पैकेज की विस्तृत जानकारी पाने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नोएडा में छिपा है छोटा सा राजस्थान, 590 रुपये में मिलेगा खाना, डांस और ऊंट की सवारी का मजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC, Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com