विज्ञापन

पुरी-गंगासागर-बैद्यनाथ धाम यात्रा करनी है? IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानिए कीमत समेत जरूरी डिटेल्स

आज हम आपको IRCTC के पुरी-गंगासागर-बैद्यनाथ धाम यात्रा के टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं. ये 9 दिन की यात्रा 30 सितंबर से शुरू होगी और भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कराई जाएगी.

पुरी-गंगासागर-बैद्यनाथ धाम यात्रा करनी है? IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानिए कीमत समेत जरूरी डिटेल्स
IRCTC का पुरी-गंगासागर-बैद्यनाथ धाम यात्रा टूर पैकेज
Photo Credit: IRCTC

अगर आप आने वाले दिनों में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. दरअसल, IRCTC पुरी-गंगासागर-बैद्यनाथ धाम यात्रा का एक खास टूर पैकेज लेकर आया है. ये 9 दिन की यात्रा 30 सितंबर से शुरू होगी और भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कराई जाएगी. इस टूर में श्रद्धालुओं को पुरी, भुवनेश्वर, गंगासागर और बैद्यनाथ धाम के दर्शन कराए जाएंगे. साथ ही इस टूर पैकेज में होटल में स्टे समेत अन्य कई सुविधाएं मिलेंगी जिसके कारण ट्रैवल करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है. आइए जानते हैं इस टूर की कीमत समेत जरूरी डिटेल्स...

क्या है इस टूर पैकेज की कीमत?

इस यात्रा पैकेज की कीमत 16,280 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है, जो इकोनॉमी (स्लीपर) कैटेगरी के लिए है. वहीं, स्टैंडर्ड 3AC पैकेज के लिए आपको 27,790 रुपये और कंफर्ट 2AC पैकेज के लिए 36,940 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे. इसके अलावा अगर 5 से 11 साल की उम्र के बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो उनके लिए किराया थोड़ा कम रखा गया है. बच्चोंं के लिए इकोनॉमी कैटेगरी का किराया 15,270 रुपये, स्टैंडर्ड 3AC का 26,600 रुपये और कंफर्ट 2AC का 35,510 रुपये है.

इस टूर में कहां-कहां घूमाया जाएगा?

इस 9 दिन के टूर के दौरान श्रद्धालुओं को कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. यात्रा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क मंदिर, भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर, कोलकाता के काली माता मंदिर और गंगासागर और जसीडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर को शामिल किया गया है. 

कितनी सीटें हैं उपलब्ध?

यात्रियों की सुविधा के लिए भारत गौरव स्पेशल ट्रेन में अलग-अलग कैटेगरी में सीटों की व्यवस्था की गई है. ट्रेन में इकोनॉमी (स्लीपर) की 500 सीटें, स्टैंडर्ड 3AC की 200 सीटें और कंफर्ट 2AC की 50 सीटें उपलब्ध होंगीी. ऐसे में श्रद्धालु अपनी सुविधा और बजट के अनुसार यात्रा पैकेज चुन सकते हैं.

क्या-क्या सुविधाएं हैं शामिल?

IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है. यात्रा के दौरान ट्रेन का सफर, स्थानीय स्थलों तक बस से आने-जाने की व्यवस्था, होटल में ठहरने की सुविधा, भोजन और गाइड/एस्कॉर्ट की सेवाएं शामिल होंगी. ऐसे में जो ऐक ही यात्रा में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए ये पैकेज काफी फायदेमंद हो सकता है.

पैकेज की पूरी जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: नोएडा में छिपा है छोटा सा राजस्थान, वीकेंड पर बाहर नहीं जा पा रहे हैं तो घूम आइए ये जगह, 590 रुपये में मिलेगा खाना, डांस और ऊंट की सवारी का मजा

यह भी पढ़ें: iPhone की कीमत से भी कम में हो जाएगी इंटरनेशनल ट्रिप, परिवार के साथ घूम आएं ये 5 खूबसूरत देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC, Travel, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com