Fitness: बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में ऋतिक रोशन का नाम जरूर लिया जाता है. ऋतिक जिस फिल्म में नजर आते हैं उसी में अपनी फिटनेस से सभी की नजरें अपनी तरफ खींच लेते हैं. ऋतिक को देखकर अक्सर ही फैंस का मन उनकी ही तरह फिट होने का करता है लेकिन समझ नहीं आता शुरूआत कहां से करें या किन बातों का ध्यान रखें. ऐसे में ऋतिक (Hrithik Roshan) के फिटनेस कोच क्रिस गेथिन आपकी मदद कर सकते हैं. क्रिस गेथिन (Kris Gethin) सेलेब्रिटी फिटनेस इंस्ट्रक्टर हैं जों हेल्थ और फिटनेस की फिल्ड में एक जाना-माना नाम भी हैं. क्रिस ने एमएमए फाइटर्स समेत कई जानी-मानी हस्तियों को ट्रेन किया है जिनमें ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है जिन्हें वे 10 साल से ज्यादा समय से ट्रेन कर रहे हैं.
अपने एक इंटरव्यू में क्रिस ने ऋतिक की फिटनेस का जिक्र करते हुए बताया था कि जब वर्कआउट की बात आती है तो ऋतिक बेहद फोकस्ड होते हैं और अपने शेड्यूल को बेहद गंभीरता से लेते हैं. किसी गाने की शूटिंग के दौरान भी क्रिस ऋतिक के साथ होते हैं और उनकी डाइट और वर्कआउट को मोनीटर करते हैं.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
क्रिस के मुताबिक, ऋतिक सुबह के समय शूटिंग करते हैं तो 5 से 6 बजे के बीच उठते हैं. वे अपना ब्रेकफास्ट करते हैं और फिर जिम जाकर लगभग 45 मिनट वर्कआउट करते हैं. वर्कआउट कभी-कभी 1 घंटे तक का भी हो जाता है. यह वर्कआउट (Workout) छोटा जरूर होता है लेकिन इंटेंस होता है. आमतौर पर ऋतिक हफ्ते में 5 दिन ट्रेनिंग करते हैं जो उनके स्लीप शेड्यूल पर भी निर्भर करती है. अगर ऋतिक की नींद ठीक तरह से पूरी होती है तो वे 5 दिन वर्कआउट करते हैं नहीं तो वे 4 दिन भी वर्कआउट कर सकते हैं क्योंकि रिकवरी भी बेहद जरूरी होती है.
क्या आप जानते हैं रोजाना दलिया खाने पर शरीर को मिलते हैं कौन-कौनसे फायदे, वजन तक पर दिखता है असर
फूड इंटेक की बात करें तो, ऋतिक इंटरवल्स में 6-7 मील्स लेते हैं. लेकिन, अगर ऋतिक ज्यादा खा नहीं पाते तो उन्हें शेक्स वगैरह दिए जाते हैं लेकिन कोशिश यही रहती है कि उन्हें प्रोपर खाना दिया जाए. कभी-कभी ऋतिक दिन में एक या दो बार कार्डियो भी करते हैं. कार्डियो में रनिंग, स्टेयर मास्टर रोवर, स्विमिंग या कोई दूसरी एक्सरसाइज हो सकती है जो बदलती रहती है.
क्रिस बताते हैं कि कभी-कभी ऋतिक से फंक्शन वर्कआउट जैसे बॉक्सिंग, केटलबेल वर्क, बैटल रोप्स या प्लायोमेट्रिक वगैरह करते हैं जिसमें 30 मिनट तक का वक्त लगता है. वहीं, ऋतिक के खानपान में अंडे की सफेदी, चिकन, वे प्रोटीन, मछली और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स जैसे ओट्स, किनोआ, चावल और शकरंकदी होते हैं.
ऋतिक की तरह फिट बॉडी पाने के लिए ऋतिक जैसा ही फिटनेस रूटीन अपनाया जा सकता है. इससे शरीर फिट तो रहता ही है, साथ ही बढ़ा हुआ वजन कम होने लगता है सो अलग. सबसे जरूरी है कंसिस्टेंसी का ध्यान रखना. अगर रोजाना समय से एक्सरसाइज की जाए तो फिट रहा जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं