Healthy Tips: विटामिन ऐसे ऑर्गेनिक कंपाउंड्स होते हैं जिनकी शरीर को सेहतमंत रहने के लिए जरूरत होती है. आमतौर पर विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) को पूरी करने के लिए खानपान में ऐसी चीजें शामिल की जाती हैं जिनसे शरीर को भरपूर विटामिन मिल सके. लेकिन, खानपान से विटामिन की कमी पूरी नहीं होती है तो इस कमी को पूरी करने और पर्याप्त मात्रा में विटामिन पाने के लिए विटामिन की कैप्सूल्य या अन्य सप्लीमेंट्स लिए जाते हैं. लेकिन, इन सप्लीमेंट्स को किस समय और किस तरह लेना चाहिए यह समझने में लोगों को दिक्कत होती है. इसी उलझन को सुलझाने के लिए एम्स (AIIMS) की डॉ. प्रियंका सहरावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. प्रियंका हेल्थ कोच और न्यूरोलॉजिस्ट हैं और एम्स, दिल्ली में कार्यकत हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
विटामिन या सप्लीमेंट्स लेने का बेस्ट समय क्या है इसपर डॉ. प्रियंका बताती हैं कि विटामिन बी12, विटामिन सी (Vitamin C) और मैग्नीशियम सब वॉटर सोल्यूबल होते हैं इसीलिए इन्हें नाश्ता करने के एक घंटे बाद लीजिए. ये बेहतर तरह से एब्जॉर्ब होते हैं.
विटामिन डी, विटामिन ई, ओमेगा-3 और कैल्शियम को एब्जॉर्ब होने के लिए खाने की और फैट्स की जरूरत होती है. तो दिन के सबसे बड़े मील के बाद इन्हें लिया जाता है. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दिन का सबसे बड़ा मील ब्रेकफास्ट होना चाहिए लंच या डिनर नहीं.
थायराइड की दवाइयां सबसे पहले ली जानी चाहिए. इन्हें खाली पेट लेने पर ही इनका असर होता है और फायदा मिलता है.
चेहरे पर इन 3 तरीकों से लगा लिया आलू तो दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा, सुंदरता में लग जाएंगे चार-चांद
आखिर में आता है आयरन. आयरन (Iron) की टैबलेट्स खाली पेट एब्जॉर्ब होती हैं. इन्हें खाना खाने के एक घंटे बाद संतरे के जूस या नींबू पानी के साथ लें क्योंकि विटामिन सी के साथ आयरन सबसे सही तरह से एब्जॉर्ब होती हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आयरन और कैल्शियम की गोलियां एक साथ ना ली जाएं. ये दोनों एक साथ एब्जॉर्ब नहीं होते हैं और कैल्शियम आयरन की एब्जॉर्पशन को रोकता है जिससे कैल्शियम तो एब्जॉर्ब हो जाएगा लेकिन कैल्शियम नहीं हो पाएगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं