Healthy Tips: दलिया ऐसा फूड है जो भारतीय घरों में खूब पकाया और खाया जाता है. दलिया सीरियल ग्रेन है. रोजाना एक कटोरी दलिया खाना भी सेहत के लिए बेहद अच्छा साबित हो सकता है. इसमें कई पोषक तत्व होते हैं और यह डाइट्री फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत है. दलिया खाने पर शरीर को बैलेंस्ड कैलोरी मिलती है, पाचन दुरुस्त रहता है और एनर्जी बूस्ट होती है सो अलग. यहां जानिए रोजाना दलिया (Daliya) खाने पर सेहत को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं और शरीर पर कैसा असर पड़ता है.
रोजाना दलिया खाने के फायदे | Benefits Of Eating Daliya Daily
कब्ज से छुटकारा - दलिया में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और यह एक अच्छे लैक्सेटिव की तरह काम करता है. ऐसे में दलिया खाने पर शरीर से गंदे टॉक्सिंस फ्लश होकर निकल जाते हैं और पेट सही तरह से साफ होता है सो अलग. कब्ज (Constipation) के अलावा दलिया खाने पर गैस, जी मितलाना, पेट दर्द और पेट फूलने की दिक्कत दूर होती है.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
मसल मास बढ़ता है - जो लोग मसल गेन करने की कोशिश कर रहे हैं वो भी दलिया का सेवन कर सकते हैं. दलिया में प्रोटीन और विटामिन की भी अच्छी मात्रा होती है जो मसल मास बढ़ाने में सहायक है.
कम हो सकता है वजन - शरीर के बढ़ते वजन को कम (Weight Loss) करने के लिए दलिया खाया जा सकता है. रोजाना दलिया खाने पर शरीर शेप में आने में मदद मिल सकती है. सुबह नाश्ते में दलिया खाया जाए तो इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है जिससे एक्सेस फूड इंटेक नहीं होता और वजन कम होने में मदद मिलती है.
डायबिटीज - दलिया का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा भी इसमें कम पाई जाती है. ऐसे में रक्त में ग्लूकोज धीमा और नियमित रहता है. इसीलिए डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए दलिया का सेवन किया जा सकता है.
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण - दलिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिस चलते इसका सेवन शरीर को इंफ्लेमेशन से दूर रखता है. दलिया खाने पर शरीर मेटाबॉलिक सिंड्रोम से भी बचा रहता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं