Skin Care: चावल को स्किन केयर में कई तरह से शामिल किया जा सकता है, कोई चावल का पानी (Rice Water) लगाता है तो कोई चावल के आटे से फेस पैक्स बनाकर अप्लाई करता है. चावल को टोनर, फेस मास्क और क्लेंजर की तरह इस्तेमाल करने पर त्वचा पर कमाल का असर दिखता है. इससे त्वचा निखरती है, डेड स्किन सेल्स दूर होती हैं, दाग-धब्बे हल्के होते हैं और टैनिंग कम होने में भी मदद मिल सकती है. लेकिन, चावल (Rice) के फायदे यहीं तक सीमित नहीं है. चावल से स्किन को एंटी-एजिंग गुण भी मिल सकते हैं जिससे त्वचा लंबे समय तक जवां नजर आती है. अगर आपकी त्वचा समय से पहले ही ढीली होने लगी है या झुर्रियां और फाइन लाइंस चेहरे को घेरने लगे हैं तो आप यहां बताए तरीकों से चावल को चेहरे पर लगा सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जवां त्वचा के लिए चावल | Rice For Younger Looking Skin
चावल के एंटी-एजिंग गुण पाने के लिए इसका पानी बनाकर लगाया जा सकता है. चावल का पानी बनाने के लिए आधे से एक घंटे चावल को पानी में भिगोकर रखें और फिर छानकर पानी अलग कर लें. इस पानी में विटामिन, फेरुलिक एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा तो जवां बनाए रखने में मददगार हैं.
चावल का पानी बनाने का एक और तरीका है. आप चावल के पानी को उबालकर भी बना सकते हैं. इसके लिए 2 कप पानी में एक कर चावल डालकर पकाइए और जब चावल पक जाए तो बचे हुए पानी को शीशी में भरकर रख लीजिए. चावल के पानी को फर्मेंट भी किया जा सकता है. फर्मेंटिंग के लिए चावल का पानी बनाने के बाद इसे किसी शीशी में कुछ घंटों या एक दिन तक बंद करके रख दें. बस, तैयार है आपका फर्मेंटेड राइस वॉटर (Fermented Rice Water).

चावल का पानी चेहरे पर क्लेंजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. क्लेंजर की तरह लगाने के लिए चेहरे को पानी से धो लें. अब चावल के पानी में रूई डुबोकर चेहरे पर मलें और फिर चेहरे को एकबार फिर धो लें.
चेहरे पर टोनर (Toner) की तरह चावल का पानी लगाया जा सकता है. आपको बस इस पानी को रूई से चेहरे पर लगाना है या फिर स्प्रे बोतल से छिड़क लेना है. इस तरह चावल का पानी लगाने के बाद चेहरा धोने की जरूरत नहीं होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं