Hair Care: बालों से जुड़ी एक दिक्कत दूर होने ही लगती है कि दूसरी पैर पसारना शुरू कर देती है. वहीं, कुछ परेशानियां ऐसी हैं जो सालों-साल जस की तस बनी रहती हैं. बाल ना बढ़ने की दिक्कत भी ऐसी ही है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. बालों का झड़ना, पतले बाल और गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए बालों का बढ़ना (Hair Growth) जरूरी है. ऐसे में यहां जिस फूल का तेल बनाने के बारे में बताया जा रहा है उससे बालों का झड़ना रुकता है और बाल दोगुनी तेजी से बढ़ना शुरू होते हैं. यह तेल बनता है गुड़हल के फूल से. गुड़हल का तेल (Hibiscus Oil) विटामिन सी, अमीनो एसिड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो बालों को पोषण देता है और उनका झड़ना रोक हेयर ग्रोथ में मदद करता है. जानिए किस तरह घर पर तैयार किया जा सकता है गुड़हल का तेल.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाल बढ़ाने के लिए गुड़हल का तेल | Hibiscus Oil For Hair Growth
गुड़हल में विटामिन सी, फ्लेवेनॉइड्स, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फ्लेवेनॉइड्स होते हैं जो बालों को जड़ों से सिरों तक पोषण और मजबूती देते हैं. गुड़हल में पाए जाने वाले अमीनो एसिड्स बालों की ग्रोथ को बेहतर करते हैं, गुड़हल बालों पर कंडीशनर जैसा असर दिखाता है, इससे गंजापन नहीं होता और समय से पहले बालों के सफेद होने की दिक्कत से भी निजात मिल जाती है.

घर पर ही गुड़हल का तेल बनाने के लिए आपको एक कप नारियल का तेल, 10 गुड़हल के फूल (Hibiscus Flower) और 10 गुड़हल के पत्ते लेने होंगे. बस इसी सामग्री में आपका गुड़हल का तेल बनकर तैयार हो जाएगा.
तेल बनाने के लिए गुड़हल के फूलों और पत्तों को साथ लेकर मिला लें. अब एक बड़े बर्तन में नारियल के तेल को पकाकर गुड़हल का पेस्ट उसमें डाल दें. कुछ देर इस तेल को पकाने के बाद आंच से उतारकर अलग ठंडा करने रख दें. बस तैयार है आपका गुड़हल का तेल. आप चाहे तो कैरियर तेल के रूप में नारियल के तेल (Coconut Oil) के बजाय ऑलिव ऑयल, बादाम का तेल या विटामिन ई तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस गुड़हल के तेल को हथेली पर लेकर जड़ों से सिरों तक लगाएं. सिर की मालिश करने के बाद तकरीबन आधे से एक घंटे तक इस तेल को सिर पर लगाए रखने के बाद हेयर वॉश कर लें. आपके बाल मुलायम हो जाएंगे. हफ्ते में एक से 2 बार इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इस तेल को रातभर भी सिर पर लगाए रख सकते है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं