Skin Care: स्किन केयर में अक्सर ही कई तरह के पौधे और उनकी पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है. चाहे एलोवेरा हो या फिर तुलसी, स्किन केयर में बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इसी तरह का एक और पौधा है जिसे त्वचा पर लगाया जाए तो त्वचा बेदाग बनती है और चेहरे पर दाग-धब्बे या झाइयां (Pigmentation) भी हल्की होने लगती हैं. यह पौधा है गोटू कोला. गोटू कोला (Gotu Kola) के एंटी-एजिंग गुण स्किन पर पड़ने वाली झुर्रियों को कम करने में असर दिखाते हैं और फाइन लाइंस की दिक्कत भी इससे कम होती है. इन पत्तों से त्वचा को हीलिंग गुण भी मिलते हैं और चेहरा निखर जाता है. यहां जानिए किस तरह गोटू कोला का इस्तेमाल स्किन केयर में किया जा सकता है और यह स्किन के लिए और किस-किस तरह से फायदेमंद है.
कटे-फटे हैं होंठ तो यहां जानिए किस तरह सोफ्ट लिप्स पा सकते हैं आप, कुछ नुस्खों से ही बन जाएगी बात
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्किन केयर में गोटू कोला | Gotu Kola In Skin Care
गोटू कोला एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. यह स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में भी असरदार है. गोटू कोला में हेल्दी एंजाइम्स भी होते हैं. यह स्किन को हाइड्रेट करता है और इसे लगाने पर स्किन बैरियर रिपेयर होता है जिससे त्वचा की दिक्कतें (Skin Problems) कम होने लगती है.
कभी लगाकर देखा है मोरिंगा का तेल? बालों को बढ़ाने से लेकर चमकदार बनाने तक में काम आता है Moringa Oil
झाइयां होती हैं कमइस पौधे में फ्लेवेनॉइड्स, कैंटेलॉइड्स और टैनिंस होते हैं जो मेलानिन के प्रोडक्शन को कम करते हैं. मेलानिन स्किन पर नजर आने वाली झाइयों की मुख्य वजह होता है. ऐसे में गोटू कोला को झाइयां कम करने के लिए भी लगाया जा सकता है. गोटू कोला के एसेंशियल ऑयल को किसी और कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर चेहरे पर मल सकते हैं. इसके अलावा, ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स चुने जा सकते हैं जिनकी इंग्रीडिएंट लिस्ट में गोटू कोला होता है.
चमक जाती है त्वचाचेहरा निखारने (Glowing Skin) के लिए भी गोटू कोला इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके ब्राइटिंग गुण स्किन को बेदाग बनाते हैं. गोटू कोला का फेस पैक भी चेहरे पर लगाया जा सकता है. इसके लिए गोटू कोला के तेल को चंदन में मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस फेस मास्क को चेहरे पर 30 से 40 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें.
हटेंगी फुंसियांफुंसियों और एक्ने की दिक्कत में भी गोटू कोला को इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए गोटू कोला के तेल को स्पॉट ट्रीटमेंट के लिए इस्तेमाल करें. गोटू कोला के तेल को फुंसियों (Pimples) पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धोकर हटा लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं