विज्ञापन

DIY Hacks: खाली पड़ी रूम फ्रेशनर की बोतलों से बनाएं ये 3 चीजें, क्रिएटिविटी देखकर हर कोई करेगा तारीफ

आज हम आपको 3 ऐसे DIY हैक्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप रूम फ्रेशनर की खाली बोतलों से खूबसूरत चीजें बना सकते हैं.

DIY Hacks: खाली पड़ी रूम फ्रेशनर की बोतलों से बनाएं ये 3 चीजें, क्रिएटिविटी देखकर हर कोई करेगा तारीफ
खाली रूम फ्रेशनर की बोतल से क्या बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Room Freshner Bottle DIY Hacks: रूम फ्रेशनर स्प्रे घर और कमरों को खुशबूदार बनाकर माहौल को तरोताजा कर देता है. लेकिन जब स्प्रे खत्म हो जाता है, तो अधिकतर लोग खाली बोतल को कूड़ेदान में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इन खाली बोतलों से काफी उपयोगी चीजें बना सकते हैं. इससे घर को सजाने से लेकर रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 ऐसे DIY हैक्स बताने जाा रहे हैं जिसकी मदद से आप रूम फ्रेशनर की खाली बोतलों से खूबसूरत चीजें बना सकते हैं. साथ ही क्रिएटिविटी देखकर आपकी हर कोई तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा.

1. छोटा सा पौधा लगाने के लिए करें इस्तेमाल

खाली हो चुकी रूम फ्रेशनर की बोतल को आप छोटे पौधों की कटिंंग लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले बोतल को अच्छी तरह साफ कर लें ताकि उसमें खुशबू या केमिकल न रहे. इसके बाद बोतल में साफ पानी भरें और उसमें किसी पौधे की छोटी कटिंग लगा दें. लगाते वक्त ध्यान रखें कि कटिंग की पत्तियां पानी के ऊपर रहें. पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर पानी बदलते रहें और बोतल को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त धूप भी पौधे को मिल सके.

2. डेकोरेटिव होल्डर

खाली रूम फ्रेशनर की बोतल को आप एक खूबसूरत डेकोोरेटिव होल्डर में भी बदल सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले बोतल को अच्छी तरह साफ करें और उस पर लगा लेबल हटा दें. इसके बाद बोतल को बाहर से पेंट, पेपर, रिबन जैसी चीजों से सजा लें. आपका डेकोरेटिव होल्डर बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद इसमें आप पेपर क्लिप, रबर बैंड, हेयर टाई, बटन या क्राफ्ट से जुड़ा छोटा सामान रखा जा सकता है.

3. मिनी फ्लावर वास

खाली रूम फ्रेशनर की बोतल से आप एक सुंदर मिनी फ्लावर वास बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले बोतल को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद बोतल पर लगा लेबल भी हटा दें. अब इसमें थोड़ा सा पानी भरें और छोटे ताजे फूल या हरी पत्तियां लगा दें. आप इस मिनी वास को बेडसाइड टेबल, स्टडी डेस्क या किसी शेल्फ में रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कमरे में नहीं फैलेगी धूल-मिट्टी, पुराने तकिए कवर से मिनटों में ऐसे साफ करें पंखा, जान लें आसान तरीका

यह भी पढ़ें: नींबू के छिलके से मच्छर भगाने का आसान घरेलू नुस्खा, इससे घर के आसपास नहीं भटकेगा एक भी मच्छर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diy Hacks, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com