Skin Care: चेहरे को स्क्रब करने का मतलब होता है स्किन को एक्सफोलिएट करना. स्किन एक्सफोलिएट करने पर त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं, ऊपरी परत की गंदगी साफ होती है और बंद रोम छिद्र खुलते हैं जिससे स्किन बेहतर तरह से प्रोडक्ट्स को सोख पाती है. आजकल एक के बाद एक स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बाजार में आने और अनेक घरेलू नुस्खों की भरमार के बीच लोग, खासकर लड़कियां और महिलाएं, चेहरे को रोजमर्रा में स्क्रब (Scrub) करने लगी हैं. कोई स्क्रब से स्किन को मिनटों तक घिसता है तो कोई हथेली भरकर स्क्रब चेहरे पर लगा लेता है. लेकिन, स्क्रब सही तरह से ना किया जाए तो स्किन को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. अगर आप भी स्क्रब करती हैं तो यहां जान लीजिए स्क्रब करने का सही तरीका जिससे चेहरे को किसी तरह का परमानेंट डैमेज ना हो.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चेहरा स्क्रब करने का सही तरीका | Right Way To Scrub Face
स्क्रब के सही इस्तेमाल से पहले स्क्रब क्या होता है यह जान लीजिए. स्क्रब यानी एक्सफोलिएटर (Exfoliator) जोकि केमिकल भी होते हैं और फिजिकल भी. इस लेख में फिजिकल एक्सफोलिएटर्स की बात हो रही है. कॉफी स्क्रब, शुगर स्क्रब (Sugar Scrub), ग्रीन टी स्क्रब और अखरोट स्क्रब आदि फिजिकल स्क्रब की गिनती में आते हैं. स्क्रब बाजार से खरीदकर भी लाए जा सकते हैं और इन्हें घर पर बनाना भी आसान है. लेकिन, स्क्रब लगाने से पहले कुछ बातें जान लेना जरूरी है.
फैट को काटती हैं खाने की ये 5 चीजें, आज से खाना कर दीजिए शुरू, शरीर पर दिखने लगेगा असर
- चेहरा स्क्रब करने से पहले स्किन को अच्छी तरह साफ कर लें. चेहरे पर कोई और प्रोडक्ट पहले से ना लगा हो इसका ध्यान रखें.
- स्क्रब से स्किन एक्सफोलिएट होती है इसीलिए रोज-रोज स्क्रब करने से बचें. अगर आपकी सामान्य स्किन है तो हफ्ते में एक बार स्क्रब करना आपके लिए पर्याप्त होगा.
- चेहरे पर स्क्रब को एक से डेढ़ मिनट के लिए ही मलें. जरूरत से ज्यादा देर स्क्रब घिसते रहने से स्किन की आउटर लेयर डैमेज (Skin Damage) होती है.
- स्क्रब चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसके ग्रेन्यूल्स बारीक हों, यानी कि स्क्रब में मोटे दाने ना हों. मोटे दाने स्किन को घिसते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं. इससे स्किन कट सकती है.
- आपको स्क्रब से चेहरा घिसना नहीं है बल्कि इसे उंगलियों से मलना है. स्क्रब मलते हुए लगाएं और ठंडे पानी से चेहरा धो लें.
- चेहरे का जो हिस्सा सबसे ज्यादा ऑयली है उसपर फोकस करके स्क्रब करें और उस हिस्से को उंगलियों से मलें.
- स्क्रब करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. स्क्रब करने के बाद मॉइश्चराइजर ना लगाने पर स्किन ड्राई हो जाती है.
- एक से डेढ़ उंगली ही स्क्रब लें. यानी 2 मटर के बराबर स्क्रब लेकर चेहरे पर मलें. एक्सेस प्रोडक्ट इस्तेमाल करने का कोई खासा फायदा नहीं होगा.
- स्क्रब करने के तुरंत बाद धूप में निकलने से परहेज करें. धूप में तुरंत निकलने पर टैनिंग (Tanning) या सनबर्न भी हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं