विज्ञापन

नई फूल झाड़ू से निकल रहा है भूसा? तुरंत कर लें ये 2 काम, बिना गंदगी फैलाए करेगी घर की सफाई

अगर आप भी नई झाड़ू से बार-बार निकलने वाले भूसे से परेशान हैं, तो ये आर्टिकल आपके बड़े काम आ सकता है. आइए जानते हैं इसके लिए आसान ट्रिक-

नई फूल झाड़ू से निकल रहा है भूसा? तुरंत कर लें ये 2 काम, बिना गंदगी फैलाए करेगी घर की सफाई
कैसे साफ करें झाड़ू का भूसा?
(Photo Credit: @alshihacks/Instagram)

नई झाड़ू खरीदकर घर लाने के बाद सबसे बड़ी परेशानी तब होती है, जब उससे सफाई करने पर ढेर सारा भूसा निकलने लगता है. फर्श साफ करने के बजाय झाड़ू छोटे-छोटे तिनके और धूल पूरे घर में फैला देती है. खासकर फूल झाड़ू में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल होता है कि ऐसा क्या किया जाए जिससे झाड़ू से भूसा निकलना बंद हो जाए? फेमस डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने नई झाड़ू से निकलने वाले भूसे और धूल को कम करने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

कैसे साफ करें झाड़ू का भूसा?

नंबर 1- पैकेट में ही झाड़ू को अच्छी तरह झटकें

शशांक बताते हैं, जब भी आप झाड़ू खरीदकर घर लाएं, तो उसे पैकेट से सीधे न निकालें. इससे अलग पहले उसे पैकेट के अंदर ही हल्का रगड़ लें. इससे आधा भूसा पैकेट में ही निकल जाता है. इसके बाद झाडू को बाहर निकाल लें.

नंबर 2- मोटे ब्रश का इस्तेमाल करें

पैकेट से निकालने के बाद झाड़ू को किसी मोटे सफाई वाले ब्रश की मदद से अच्छी तरह ब्रश करें. आपको केवल एक ब्रश लेना है, इसके बाद उससे झाड़ू पर एक ही डायरेक्शन मे ब्रश करना है. हैंडल की तरफ से ब्रश करना शुरू करें और थोड़ी देर ऐसा करते हैं. दो से तीन बार ऐसा करने से झाड़ू में मौजूद सारा एक्स्ट्रा भूसा निकल जाएगा. थोड़ी बारीक धूल फिर भी रह सकती है, लेकिन इस तरह ज्यादातर भूसा साफ हो जाता है.

इस तरह झाड़ू को पहले पैकेट के अंदर रखकर और फिर ब्रश की मदद से साफ कर आप इस परेशानी को काफी कम कर सकते हैं. इससे झाड़ू से सफाई करते समय फर्श पर बार-बार नया भूसा नहीं फैलेगा और घर की सफाई भी ज्यादा आसानी से हो जाएगी.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- मुझे कैसे पता चलेगा कि कौन सा फाउंडेशन मेरे लिए सही है? स्किन एक्सपर्ट से जानें इस सवाल का जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Home Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com