विज्ञापन

एकादशी कब है? जानें देवउठनी एकादशी की तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत पारण का समय

आइए जानते हैं साल 2026 में देवउठनी एकादशी कब है, साथ ही जानेंगे इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा-

एकादशी कब है? जानें देवउठनी एकादशी की तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत पारण का समय
देवउठनी एकादशी कब है?
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत खास माना जाता है. सालभर में कुल 12 एकादशी आती हैं और सभी एकादशियों का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को अधिक विशेष माना जाता है. इसे देवउठनी एकादशी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं. इसी के साथ चातुर्मास का समापन हो जाता है और शादी-विवाह समेत दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है. ऐसे में देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है. आइए जानते हैं साल 2026 में देवउठनी एकादशी कब है, साथ ही जानेंगे इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा- 

देवउठनी एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि का समापन 21 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए गृहस्थ लोग 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखेंगे. वहीं, वैष्णव संप्रदाय के लोग 21 नवंबर को एकादशी व्रत करेंगे. 

देवउठनी एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

20 नवंबर को सुबह 5 बजकर 1 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इसके बाद सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. इसके बाद शाम 5 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा. आप अपनी श्रद्धा के अनुसार, इन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ कर सकते हैं. 

देवउठनी एकादशी व्रत का पारण कब करें?

पंचांग के अनुसार, 20 नवंबर को व्रत रखने वाले श्रद्धालु 21 नवंबर को पारण करेंगे. पारण का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. वहीं, वैष्णव संप्रदाय के लोग 21 नवंबर को व्रत रखेंगे और 22 नवंबर को पारण करेंगे.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Tulsi Vivah: तुलसी विवाह कब है, 20 या 21 नवंबर? जानें सही तिथि और घर पर कैसे कराएं तुलसी विवाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ekadashi, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com