विज्ञापन

कपड़ों से Pen के निशान कैसे साफ करें? महंगी शर्ट पर लग गया पेन का दाग तो ट्राई करें ये आसान ट्रिक

डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने कपड़े से पेन के दाग को साफ करने की एक आसान ट्रिक बताई है. शशांक बताते हैं, इस ट्रिक से आप बिना कपड़े को खराब किए पेन के दाग को साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

कपड़ों से Pen के निशान कैसे साफ करें? महंगी शर्ट पर लग गया पेन का दाग तो ट्राई करें ये आसान ट्रिक
कैसे साफ करें कपड़े से पेन का दाग?
(Photo Credit: @alshihacks/Instagram)

कपड़ों पर पेन की स्याही लग जाना आम बात है, खासकर जब घर में छोटे बच्चे हों. लेकिन जब यही दाग किसी महंगी या पसंदीदा शर्ट पर लग जाए, तो परेशानी बढ़ जाती है. पेन के दाग आसानी से निकलते भी नहीं हैं. ऐसे में लोग फिर चाहकर भी अपनी पसंदीदा शर्ट को पहन नहीं पाते हैं. वहीं, कुछ लोग दाग हटाने के चक्कर में कपड़े पर डिटर्जेंट डालकर उसे जोर-जोर से रगड़ना शुरू करते हैं. इससे या तो दाग और ज्यादा फैल जाता है या कपड़ा उस जगह से खराब दिखने लगता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर करें तो क्या करें? 

कैसे साफ करें कपड़े से पेन का दाग?

इसे लेकर फेमस डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने कपड़ों से बॉलपॉइंट पेन का दाग हटाने की आसान ट्रिक बताई है. शशांक बताते हैं, इस ट्रिक से आप बिना कपड़े को खराब किए पेन के दाग को साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे- 

ट्राई करें ये ट्रिक

सबसे पहले एक कॉटन बॉल लें. इसे अल्कोहल बेस्ड डियोड्रेंट या हैंड सैनिटाइजर में अच्छी तरह भिगो लें. अब, इसे पेन के दाग वाली जगह पर रखकर हल्के हाथ से दबाएं. ध्यान रखें कि कॉटन को दाग पर रगड़ना नहीं है. धीरे-धीरे डैब करने से स्याही कपड़े से निकलकर कॉटन पर आने लगेगी.

अगर पहली बार में दाग पूरी तरह साफ न हो, तो आप यही प्रोसेस 2-3 बार दोहरा सकते हैं. 

इसके बाद कपड़े को ऐसे धोएं

जब दाग काफी हद तक निकल जाए, तो शर्ट को उसके फैब्रिक के हिसाब से नॉर्मल तरीके से धो लें. शशांक के वीडियो के मुताबिक, यह तरीका सफेद शर्ट और मेश जैसे कपड़ों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि करीब 8 घंटे पुराने दाग पर भी यह ट्रिक काम कर सकती है. ऐसे में आप भी इस आसान ट्रिक को आजमाकर देख सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- Parenting Tips: बच्चे को लिखना कैसे सिखाएं? ABCD नहीं इस तरह करें शुरुआत, पीडियाट्रिशियन ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Home Remedy, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com